देश की जनता कांग्रेस की करतूत जानती है, वो यात्रा निकालने का कर रहे ढ़ोंग-सीएम मोहन यादव
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले आज ग्वालियर पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस की महू में आयोजित होने जा रही संविधान बचाओ यात्रा के जवाब में बीजेपी के संविधान गौरव अभियान में शिरकत की। इस कार्यक्रम में संविधान को लेकर चर्चा हुई।
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के आदर्श जीवन एवं समाज कल्याण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में रतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी, कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, सांसद, सागर श्रीमती डॉ. लता वानखेड़े जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस की करतूत को अच्छी तरह से जानती है। आज कांग्रेस बगुला भगत बनकर बाबा साहेब की जन्म स्थली से यात्रा निकालने का ढोंग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमे गर्व है कि हमारे देश का प्रधानमंत्री जब शपथ लेने जाते है तो सिर नवाकर संविधान को नमन करते है ये हमारे पार्टी का चरित्र है हमारे नेता का चरित्र है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम अगर किसी ने किया तो हमारे पार्टी के नेता ने किया।
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये कह रहे है कि यात्रा निकालेंगे। बाबा साहब की जन्म स्थली से यात्रा निकालेंगे। अब इनके पास न कोई राज्य बचा है, न सरकार जब सब तरफ से चले गए तो इनको बाबा साहब की याद आ रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने का काम किया था, उनको मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया, कश्मीर में 370 लगा दी, नेहरु जी ने हीन भावना से अंबेडकर जी के साथ अन्याय किया। अंबेडकर जी को लोकसभा में जाने से रोकने का कार्य कांग्रेस ने किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा आज भाई ने बहन के लिए सीट का इंतजाम किया। केरल के वायनाड में सुरक्षीत सीट का इंतजाम किया। उन्होंने कहा कि राहुल को दिल्ली में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। आजादी के बाद बाबा साहब से जुड़े तीर्थ स्थलों का कांग्रेस ने विकास नहीं किया। राहुल गांधी को देश में माफी यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज नकली गंधी परिवार असली गांधी परिवार बन रहा है।
यह भी पढ़े:-MP News: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने गेहूं पर समर्थन मूल्य बढ़ाया
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अंबेडकर जी के लिए नेहरु जी, इंदरा जी और राजीव जी ने कभी कुछ नहीं किया। हमारी पार्टी ने सदैव ही अंबेडकर जी के योगदान को सम्मान दिया है। वो तो चाहते थे कि कुछ भी हो जाए लेकिन अंबेडकर जी लोकसभा में नहीं पहुंचने चाहिए। नेहरु जी तो सोचते थे कि अंबेडकर जी अगर आगे बढ़ गए तो मेरा क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications