OPINION: जापान से MP आएगा रोजगार, CM मोहन यादव का प्लान है असरदार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान प्रवास के दूसरे दिन टोक्यो में विदेश मामलों के मंत्रालय (MoFA) में पार्लियामेंट्री वाइस मिनिस्टर हिसाशी मात्सुमोटो से मुलाकात एवं प्रमुख उद्योगपतियों व निवेशकों से चर्चा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टोक्यो में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रवासी भारतीयों एवं "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के साथ अपने विचार साझा किए। CM मोहन यादव ने की, जापान आर्थिक रूप से समृद्ध है और यहां की टेक्नोलॉजी बेहतर है। भारत और जापान एक दूसरे के पूरक हैं।

CM मोहन यादव ने कही ये बात
CM मोहन यादव ने बताया कि, मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मैं जापान की यात्रा पर हूं। यह भारत की मजबूत नीतियों और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि वैश्विक निवेशकों का रुझान तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। जापान अनुशासन, शोध और औद्योगिक उन्नति का प्रतीक है। इस यात्रा से मध्यप्रदेश में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आगामी ग्लोबल इंवेस्टर समिट में भी इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
"ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" के लिए आमंत्रित किया
CM मोहन यादव ने कहा कि, बेहतर करने का संकल्प हमारे दर्शन में ही छिपा है। दुनिया के कई देश और अनेक संस्कृतियां हैं, लेकिन भारत की संस्कृति सबसे अलग है। बदलते दौर में हम आगे बढ़ें, जापान भी बढ़े और हमारा देश भी आगे बढ़ता रहे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर आगामी फरवरी में भोपाल में आयोजित होने वाली "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" के लिए आमंत्रित किया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान प्रवास के दूसरे दिन टोक्यो में विदेश मामलों के मंत्रालय (MoFA) में पार्लियामेंट्री वाइस मिनिस्टर हिसाशी मात्सुमोटो से मुलाकात एवं प्रमुख उद्योगपतियों व निवेशकों से चर्चा की है।
ये भी पढ़े- MP News: अपने हाथों से CM ने सफाईकर्मियों को पहनाई पादुका, किया ये वादा












Click it and Unblock the Notifications