MP News: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच CM मोहन यादव PM नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिले

MP News: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल की विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहिद गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

बता दे इससे पहले रविवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री शाह की मौजूदगी में मंत्रिमंडल की विस्तार को लेकर चर्चा की गई थी। करीब 1 घंटे 40 बैठक में मंत्रिमंडल के चेहरे को लेकर चर्चा की गई थी। लेकिन फिर कई नामों पर पेंच फंसने के चलते मंत्रिमंडल की घोषणा नहीं हो सकी।

CM Mohan Yadav met PM Narendra Modi Home Minister Amit Shah amid discussions about cabinet expansion

लेकिन अब मान जा रहा है कि दिल्ली में सीएम डॉ मोहन यादव और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला जगदीश देवड़ा की पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो जाएगी। पार्टी सूत्रों की माने तो नए चेहरों के साथ पुराने चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह देने की सहमति बनी है। हालांकि सूत्रों ने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल में पुराने चेहरे ज्यादा दिखाई दे सकते हैं।

बता दे इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 33 में से 31 मंत्रियों को टिकट दिया गया था। जिनमें से 12 मंत्री चुनाव हार गए। जबकि 19 मंत्री चुनाव जीत कर फिर विधानसभा पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। इसके बाद अब मध्य प्रदेश में भी डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद दिल्ली में तेज हो गई है। शनिवार या रविवार को प्रदेश में कई विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं मंत्रिमंडल के कुछ पदों को इसमें खाली छोड़ जा सकता है मंत्रिमंडल को लेकर पिछले 6 दिन से भोपाल से लेकर दिल्ली तक विचार विमर्श हो चुका है।

बता दे गुरुवार की देर शाम भोपाल से दिल्ली रवाना हुए CM मोहन यादव ने लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को भोज भी दिया था। इसके चलते उनके वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को उनके वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई इस दौरान मंत्रिमंडल को लेकर फाइनल नामों पर चर्चा हुई।

संघ पदाधिकारी ले चुके फीडबैक

2 दिन पहले भोपाल में संघ के कुछ पदाधिकारी भोपाल आए थे उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित प्रदेश के चार बड़े नेताओं से अलग-अलग मिलकर चर्चा की थी। इस चर्चा को भी मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+