CM मोहन यादव ने मुंबई में कांग्रेस पर किए तीखे हमले- पाकिस्तान सरपरस्तों को सबक सिखानें मोदी को फिर बनाए PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को मुंबई में लोकसभा चुनाव का प्रचार करने सुबह यहां पर पहुंच गए थे। उनकी सभा लालबाग क्षेत्र में हुई इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उनके नेताओं पर तीखे हमले किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिवाजी पार्क में भी कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बीजेपी दफ्तर में पत्रकारों से चर्चा भी की। इसके बाद वे दोपहर में शिवाजी पार्क दादर पहुंचे।

सत्ता का सपना देख रहे हैं घमंडिया गठबंधन के नेता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता सत्ता का सपना देख रहे हैं। इनके नेताओं को प्रधानमंत्री बनना है, लेकिन कांग्रेस को तो चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। इस घमंडिया गठबंधन के आधे नेता जेल में हैं तो कुछ जमानत पर बाहर आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाराष्ट्र की धरती वीर सावरकर की धरती है, बाबा साहेब की धरती है। बाबा साहेब ने भी देश के स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं किया।

CM Mohan Yadav made sharp attacks on Congress in Mumbai - taught a lesson to Pakistan patrons

छत्रपति शिवाजी का सपना साकार हो रहा है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज देश में छत्रपति महाराज शिवाजी का सपना साकार हो रहा है। छत्रपति शिवाजी ने हिन्द वे साम्राज्य का सपना देखा था। जब देश में मुगलों, अंग्रेजों का राज था। जब 1235 इस्वी में बाबा महाकाल का मंदिर तोड़ा गया था तब उसको बनवाकर महाराष्ट्र के वीरों ने ही हमें गर्व महसूस करवाया था। मुगलों की सत्ता को चुनौती देते हुए हमारे देवस्थान उनके सामने बनाकर गर्व करने का मौका दिया। वह दौर कठिन था, लेकिन उस कठिन दौर में भी उन्होंने देवस्थानों की सुरक्षा की। मध्यप्रदेश और उज्जैन वालों के लिए भी गर्व करने का मौका दिया।

अब इतिहास बदल रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब इतिहास बदल रहा है। बदलते दौर में इस बदलते इतिहास और दुनिया के बीच भारत का लोकतंत्र 56 इंच के सीने वाले के साथ कैसा होता है, दुनिया में इसकी अवाज पहुंच रही है। आज देश का संविधान और स्वाभिमान दोनों ही सबसे सुरक्षित हाथों में है। देश आज दुनिया में मान-सम्मान पा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने देश की धाक दुनिया में जमाई है। अब देश में गलती से पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान कहता है कि यह हमने नहीं फोड़ा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं।

CM Mohan Yadav made sharp attacks on Congress in Mumbai - taught a lesson to Pakistan patrons

मध्य प्रदेश में भाजपा जीतेगी सभी 29 सीटें, महाराष्ट्र में घमंडिया गठबंधन का होगा सफाया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। अबकी बार-400 पार का सपना साकार होगा। महाराष्ट्र में भी इस घमंडिया गठबंधन का सफाया होना चाहिए। इस बार इस घमंडिया गठबंधन को सबक सिखाना है और इनके पापों की सजा इन्हें दिलानी है। वर्षों तक भगवान श्रीराम को खुले आसमान के नीचे बैठाए रखा, देश में फूट डालो शासन करो की नीति अपनाए रखी, इन सब पापों की सजा देने का यही समय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि पाकिस्तान सरपरस्तों ंको सबक सिखानें श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएं।

सभी आइए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाराष्ट्र में आयोजित जनसभा के दौरान वहां उपस्थित जनसमूह से कहा कि मैं बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से आता हूं और सभी को उज्जैन आने का आमंत्रण दे रहा हूं। सभी लोग उज्जैन आईए, बाबा महाकाल लोक को निहारिए और बाबा महाकाल के दर्शन कीजिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल लोक का निर्माण किया गया है और अब मध्यप्रदेश की धरती पर जहां-जहां भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने लीलाएं की हैं उन स्थानों को भी भव्य तीर्थस्थल के रूप में बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+