4 दिन की जापान यात्रा पर रवाना हुए सीएम मोहन यादव, 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का होगा आयोजन

Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव 4 दिन की जपान यात्रा के लिए रवाना हो गए। मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए वो उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे साथ ही उद्योगपतियों को GIS में आने का निमंत्रण भी देंगे। टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बड़े निवेश पर भी वो विशेष चर्चा करेंगे क्योंकि जापान टेक्नोलॉजी और आर्थिक दृष्टि से एमपी में कई सेक्टर में काम करने जा रहा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा आज मैं जापान के उद्योगपतियों एवं निवेशकों को मध्यप्रदेश में Global Investors Summit में आमंत्रित करने के लिए जा रहा हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टेक्नोलॉजी और आर्थिक दृष्टि से जापान, मध्यप्रदेश के साथ जुड़कर कार्य करेगा। हम अपनी पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे और युवाओं को भी आगे बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि अगले 24-25 फरवरी को प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का भव्य आयोजन भी होने जा रहा है।

Mohan Yadav

जपान रवाना होने से पहले सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा मध्य प्रदेश में सभी वर्गों के हित का काम चल रहा है. महिलाओं, गरीबों, किसानों, बुजुर्गों और युवाओं के रोजगार के लिए लगातार हमारी सरकार अभियान चला रही है। एमपी सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। चाहे वो निजी सेक्टर हो सरकारी सेक्टर हो,उद्योगीकरण हो, खेती में, किसानी में, पशुपालन में हर क्षेत्र में व्यक्ति को रोजगार के साधन प्राप्त हो इसके लिए हम काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- MP News: 76वें गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश की झांकी ने जीता देश का दिल: चीतों की ऐतिहासिक वापसी का शानदार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुझे संतोष है कि लगातार 1 साल से सरकार द्वारा किए गए प्रयास से कई सेक्टर में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मैं जपान जा रहा हूं जपान कई सारे सेक्टर में मध्यप्रदेश के साथ जुड़कर काम करने वाला है। अगले 25 फरवरी को पीएम मोदी के नेतृत्व में जो ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होनी है मुझे उसका निमंत्रण देना है। युवाओं के सपने को सकार करने के लिए, उनको रोजगार के नए-नए अवसर देने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप आईए नए दौर में चलिए। हम पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे और मध्यप्रदेश को भी आगे बढ़ाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+