Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP के इन गांवों को बनाया जाएगा 'आदर्श ग्राम', CM मोहन यादव का ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तेंदूपत्ता व वन समितियां सम्मेलन, जनजाति सम्मेलन, छड़ी वितरण एवं विभिन्न हितलाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि, निमाड़ क्षेत्र पंजाब को टक्कर दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से मध्यप्रदेश में गेंहू की कीमत 2600 रुपये क्विंटल हो गयी है जो कि पूरे देश मे सबसे अच्छी है। उन्होंने कहा कि खंडवा में दादाजी धूनीवाले मंदिर का निर्माण भी शीघ्र ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महाकाल लोक का निर्माण हुआ है उसी प्रकार ओंकारेश्वर लोक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के नाम पर सम्पूर्ण प्रदेश में गीता भवन बनाये जा रहे हैं।

Khandwa

उन्होंने कहा कि, जहाँ भगवान श्री कृष्ण की लीलायें हुई हैं वहाँ धाम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर वन अभ्यारण का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय मे जनजाति अंचल में सभी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 जिलों में 221 वन धन केंद्र स्थापित किये जायेंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि, प्रत्येक जनपद में गौ पालन के लिए एक आदर्श ग्राम बनाया जाएगा जो कि वृंदावन ग्राम कहलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15000 वन समितियां हैं, जिनमें 32 प्रमुख वन उपज समितियां हैं। आने वाले समय मे तेंदूपत्ता संग्रहण को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरसूद विकासखंड के 4 ग्रामों को 42.95 करोड़ की सिंचाई परियोजना से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि, खालवा माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन के छूटे हुए 36 ग्रामों की 9794 हेक्टेयर भूमि हेतु 468 करोड़ की लिफ्ट परियोजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 100 सीटर हरसूद सिविल अस्पताल का नाम संत बुखारदास के नाम पर रखा जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एनएमडीसी द्वारा जनपद पंचायत खालवा को प्रदाय बर्तन बैंक एवं शववाहिनी को संचालन हेतु स्वर्गीय देवी शाह स्मृति न्यास खालवा को सौंपा। उन्होंने शुद्ध चिल्ड फिल्टर वाटर पेयजल टेंकर सोलर सिस्टम सहित ग्राम पंचायत जोगीबेड़ा विकास खंड खालवा को प्रदाय किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिक्षेत्र सिंगाजी के चारखेड़ा मनोरंजन एवं वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र अंतर्गत कैफेटेरिया लागत राशि रू. 38 लाख एवं मूविंग हट लागत रू. 36 लाख, 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल हरसूद लागत रू. 2000 लाख, 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल खालवा लागत राशि 1000 लाख का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर क्षेत्र नया हरसूद के 67. 85 कि.मी. आंतरिक मार्ग 751.70 लाख के उन्नयन, राज्य मार्ग क्रमांक 15 से बड़खलिया पहुंच मार्ग लम्बाई 1.80 किमी लागत 160.18 लाख, उंडेल से सुरवाडिया पहुँच मार्ग लम्बाई 1.20 किमी लागत 131.45 लाख का भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुजुर्गाें के आवागमन सुविधा हेतु 05 हितग्राहियों को टार्च सुविधा युक्त छड़ी वितरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वनग्राम में मच्छर उन्मूलन हेतु फॉगिंग मशीन का वितरण दो हितग्राहियों को किया। उन्होंने वनोपज महुआ संग्रहण हेतु महुआ वृक्ष के नीचे बिना ज़मीन पर गिरे संग्रहण हेतु पेड़ के चारों तरफ बांधने के लिए ग्रीन नेट का प्रदाय दो हितग्राहियों को किया। उन्होंने वनग्राम में निवासरत परिवारों को हाट-बाजार से सौदा लाने हेतु दो हितग्राहियों को झोला वितरण किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमणी पिता देवराम यादव को जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह द्वारा स्वयं की निधि से प्रदाय की जा रही स्कूटर की चाबी दी। राजमणी यादव शिक्षित बालिका हैं एवं समाज मे व्याप्त कुरुतियों को समाप्त करने कि दिशा मे स्वयं का विवाह सामाजिक सामूहिक विवाह सम्मलेन से कराने का प्रस्ताव रखा एवं सम्मेलन से विवाह कर समाज के युवा बालक- बालिकाओं के लिये प्रेरणा बनी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुमारी अंजली पिता गणेश चौधरी ग्राम जामनीगुर्जर द्वारा मेधावी छात्र योजना अंतर्गत लगभग 64 लाख की छात्रवृति एवं सम्पूर्ण फीस अर्जित कर प्रथम श्रेणी में एमबीबीएस पास होने पर भेंट की एवं सम्मानित किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि, मध्यप्रदेश में 70 आवासीय विद्यालय शुरू किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार जनजातीय समुदाय के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में जुटी है। प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व से मध्यप्रदेश अब स्वर्णिम राज्य बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में जनजातीय समाज के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कई विकास योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि, प्रदेश की मेधावी बेटियों को पढ़ने और आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने स्कूटी वितरण योजना शुरू की है। खंडवा जिले की बेटियों को भी इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बुजुर्गों को छड़ी वितरण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी सरकार किसी को भी बेसहारा नहीं रहने देगी। बेसहारों का सहारा बनकर सरकार इनके समग्र कल्याण की चिंता कर रही है।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चारखेड़ा पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत पारंपरिक नृत्य से किया गया। उन्होंने आइलैंड ईको पर्यटन क्षेत्र चारखेड़ा में निर्मित 05 टुरिज्म हट का लोकार्पण किया। उन्होंने पक्षियों के लिए निर्मित सकोरों में जल भरने का कार्य किया।

इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, खण्डवा विधायक कंचन तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, मान्धाता विधायक नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, महापौर अमृता यादव, संभागायुक्त दीपक सिंह, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़े- MP में किसानों के लिए कमाल की कामधेनु योजना, दूध उत्पादन से बनेंगे मालामाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+