सीएम मोहन यादव ने किया पांढुर्णा में जनसंवाद, प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा के पाथई और कोडिया ग्राम के निवासियों से संवाद किया। ग्राम पाथई के कृषक श्री राहुल कुमार से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करते हुए सभी कृषकों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया है। प्राकृतिक खेती से खेती की लागत में कमी आती है और उसके अनुपात में फसल की कीमत अधिक मिलती है।

mp news

जमीन की उर्वरता बनी रहती है। कृषक राहुल ने बताया कि उनकी 10 एकड़ जमीन है। जिसमें वो पूरी तरह प्राकृतिक खेती करते है। शासन की योजना का लाभ लेकर नवरतन नाम का आटे का यूनिट भी लगाया है। एक अन्य कृषक ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बताया कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से साल में 12 हज़ार रुपए मिलते है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थानीय आशा कार्यकर्ता नर्मदा काकड़े ने बताया कि जन समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए वह चौबीस घंटे तत्पर रहती है। आज ही बच्चों का टीकाकरण करके कार्यक्रम स्थल आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीमती काकड़े की सेवा भावना की सराहना की और उन्हें निरंतर जनता के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्या पूजन कर संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने स्थानीय मंदिर में पुष्प अर्पण कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नाना भाऊ माहोड़, जबलपुर कमिश्नर अभय वर्मा, आईजी उमेश जोगा, डीआईजी सचिन अतुलकर, पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा, छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशानिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामजन उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें नरेंद्र सिंह तोमर के स्‍पीकर बनने पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई, जमकर की प्रशंसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+