MP News: खंडवा में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी फैजान को लेकर CM मोहन यादव ने दी बड़ी जानकारी
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में भोपाल एटीएस की कार्रवाई को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस की टीम को बधाई दी है। CM मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज खंडवा से इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान, पिता हनीफ शेख को गिरफ्तार किया गया है। जिसके निशाने पर सुरक्षा बल के जवान और लोन वुल्फ अटैक की साजिश थी।
सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी के पास से जप्त हुए जिहादी साहित्य, मोबाइल, हथियार, सिम्मी सदस्यता फार्म व अन्य आतंकी संगठनों से जुड़ी जानकारी भविष्य में होने वाली साजिशें का खुलासा करने में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बहुत-बहुत बधाई।

आरोपित की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है और एटीएस उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पता लगाने में जुटी है। मध्य प्रदेश एटीएस के आईजी डॉ. आशीष ने गुरुवार को भोपाल पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों को बताया कि आतंकी फैजान की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि आतंकी फैजान को 34 वर्ष की उम्र में खंडवा के सलूजा कॉलोनी के कंजर मोहल्ला में उसके निवास पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।
एटीएस ने बताया कि आतंकी के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस, चार मोबाइल फोन के साथ ही आईएम, आईएस और अन्य आतंकी संगठनों से संबंधित जेहादी साहित्य और सिमी संगठन के सदस्यता फार्म भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बरामद मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस में भी इंडियन मुजाहिदीन, आईएस, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा आदि आतंकी संगठनों से संबंधित जेहादी साहित्य, वीडियो और फोटो प्राप्त किए गए हैं।
वुल्फ अटैक करने की योजना- आईजी
आरोपित आतंकी के विरुद्ध धारा 13(1)(बी), 18, 20, और 38 के तहत विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एटीएस के आईजी ने बताया कि आतंकी फैजान ने अपने इरादों के लिए लोन वुल्फ अटैक करने की योजना बनाई थी। उन्होंने खुद को इंडियन मुजाहिदीन के यासीन भटकल और सिमी सरगना अबू फैजल जैसा बड़ा मुजाहिद साबित करने की चाह रखी थी। उसकी योजना को अंजाम देने के लिए वह स्थानीय अवैध हथियार कारोबारियों और राज्य के बाहर के लोगों से संपर्क करके पिस्टल और कारतूस एकत्र कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications