MP News: CM मोहन यादव ने लाडली बहनों को दिया तोहफा, रक्षाबंधन से पहले मिलेंगे ₹250 ज्यादा
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों को सावन का तोहफा देते हुए रक्षाबंधन से पहले प्रत्येक लाडली बहना के खाते में सावन के महीने में ढाई सौ रुपए अतिरिक्त डालने की घोषणा की है। यह राशि 1 अगस्त को बहनों के खाते में डाली जाएगी यह राशि लाडली बहन योजना में हर वहां माह मिलने वाली 1250 रुपए की अतिरिक्त होगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले ऐलान किया मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन का माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली 1 तारीख को ढाई सौ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह राशि प्रतिमा जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी।

लाडली बहनों को प्रति माह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्व अनुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह बात कही मंत्री परिषद की बैठक वंदे मातरम के गण के साथ मंत्रालय में शुरू हुई।












Click it and Unblock the Notifications