पीथमपुर मामले में सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- सरकार कभी नहीं चाहेगी किसी व्यक्ति को नुकसान हो

Madhya Pradesh News: पीथमपुर मामले में सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिनके कार्यकाल में गैस त्रासदी हुई वहीं गलतफहमी फैलाने से आज भी बाज नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा कि अज्ञानता के आधार पर गलत बात फैलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कोई वोट की राजनीति के लिए झूठी बात फैलाता है तो मैं क्या कर सकता हूं। इस बात की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हमे इससे बचना चाहिए। सीएम ने कहा कि नई पीढ़ी के बच्चे गलतफहमी पाल लेंगे तो यह किसी के लिए ठीक नहीं होगा।

cm mohan

उन्होंने कहा कि सरकार कभी नहीं चाहेगी कि किसी भी इंसान को नुकसान हो। कचरा निष्पादन के लिए पीथमपुर का चयन खुद सुप्रीम कोर्ट ने किया है। किसी व्यक्ति को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सरकार पूरी गंभीरता के साथ वैज्ञानिकों के निर्देशन में कचरा निष्पादन का कार्य करेगी। इस प्रक्रिया में किसी के जान को कोई खतरा नहीं है। सरकार मानती है कि सबका जीवन मूल्यवान है। उन्होंने कहा उम्मीद करता हूं मेरी बात सब समझेंगे और गलतफहमी फैलाने वालों से बचेंगे।

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
पीथमपुर मामले में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। इसके लिए कांग्रेस के नेता ही जिम्मेदार थे। न्यायलय के आदेश पर कचरा को जलाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस नेता न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं। पीथमपुर के लिए माहौल बनाया जा रहा है यह प्रदेश ओर देश के लिए हानिकारक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+