गुना में हुए कार-ट्रक एक्सीडेंट को लेकर CM मोहन यादव ने जताया दुख, घायलों के उपचार के लिए दिए निर्देश
MP Guna Accident News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को हुए कार ट्रक एक्सीडेंट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जाहिर किया है। सीएम ने कहा कि सीएम डॉ मोहन यादव ने गुना जिले में हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हादसे में घायल लोगों के उचित उपचार हेतु जिला प्रशासन को निर्देश दिए एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बता दे गुना में मंगलवार की सुबह घना कोहरा होने के कारण कार को टक्कर मारते हुए ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया और पलट गया। इस हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार एक्सीडेंट बाईपास पर ढाबे के पास हुआ। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में तारागंज का परिवार भिंड जिले के लहार में मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहा था। परिवार के सदस्य तड़के 4 बजे कार से लहार के लिए रवाना हुए थे। सुबह 7:30 बजे गुना बायपास पर एक जेसीबी क्रॉस कर रही थी। इसी वजह से ड्राइवर ने कार रोड से नीचे उतारकर खड़ी कर दी। जेसीबी क्रॉस हो जाने पर ड्राइवर ने कार को जैसे ही सड़क पर चढ़ाया, तभी पीछे से आ रहा ट्रक टकराकर कार पर ही पलट गया।
एसपी विजय कुमार खत्री भी मौके पर पहुंचे ट्रक में कागज की रद्दी भरी हुई थी कर चला रहे सुमित ने बताया कि जेसीबी क्रॉस होने के बाद कर को वापस रोड पर लेकर आ रहा था तभी पीछे से स्पीड में आया ट्रक कार पर चढ़ गया। ट्रक ड्राइवर ने ना तो हॉर्न बजाया न ही उसने ब्रेक लगाए। वह सीधा चला आया और गलत साइड ट्रक काट दिया। इससे ट्रक टकराते हुए कर पर पलट गया हादसे में राम प्रकाश, जयदेवी, रोशनी और गीता की मौके पर मौत हो गई। भाई बहन, सुमित और राखी घायल है।












Click it and Unblock the Notifications