सीएम मोहन यादव ने तीन साहित्यकारों के निधन पर जाहिर किया दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के तीन वरिष्ठ साहित्यकारों के निधन पर शोक जाहिर किया है। उज्जैन के अशोक वक्त, शिवपुरी के परशुराम शुक्ल और भोपाल के डॉक्डर धनंज वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन सिंह यादव ने दुख जाहिर करते हुए परिजनों के प्रति सहानुभूति जाहिर की है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के तीन वरिष्ठ साहित्यकारों उज्जैन के श्री अशोक वक्त, शिवपुरी के श्री परशुराम शुक्ल और भोपाल के डॉ. धनंजय वर्मा के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह दु:ख सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

बता दें कि शिवपुरी के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय साहित्यकार डॉक्टर परशुराम शुक्ल ने शिवपुरी के चतुर्भुज अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें विरही के नाम से भी जाना जाता था। परशुराम के पुत्र अनुपम शुक्लाने बताया कि शनिवार दोपहर सवा दो बजे उनके पिता ने अंतिम सांस ली।
शनिवार की शाम 4.30 बजे भारतीय विद्यालय मार्ग से उनकी अंतिम यात्रा निकली। परशुराम शुक्ल को साहित्य जगत का विख्यात प्रगतिशील कवि थे। वह भारतीय सनातन दर्शन से बहुत प्रेरित थे। उनकी तकरीबन दो दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हुई थीं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की साहित्य अकादमी ने उन्हें सम्मानित किया था। उन्होंने कई प्रसिद्ध अंग्रेजी की किताबों का भी अनुवाद किया है।












Click it and Unblock the Notifications