MP News: CM मोहन यादव ने योग दिवस से पहले किया योगासन, दिल्ली में योग करते हुए वीडियो किया जारी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने योग दिवस से एक दिन पहले एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्हें योगासन करते हुए देखा जा सकता है। डॉ. यादव ने मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंचकर रात्रि विश्राम किया और बुधवार सुबह दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में योग क्रियाएं आयोजित की। इसका वीडियो गुरुवार को सार्वजनिक किया गया।
वीडियो में सीएम को मयूरासन और शीर्षासन करते हुए दिखाया गया है। बताया गया है कि सीएम अपनी रोजाना की दिनचर्या में योग क्रियाएं निभाते हैं। डॉ. यादव ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों से भागीदारी के लिए अपील की है।

उन्होंने योग दिवस से पूर्व संध्या को बताया कि प्रदेश में सभी मंत्रियों को जिलों का आवंटन किया गया है। जहां मंत्री उपस्थित नहीं होंगे, वहां प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में 21 जून से 'अन्न प्रोत्साहन संवर्धन अभियान' भी शुरू होगा।
योग दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि 21 जून को सूर्य भगवान अपनी कक्षा बदलेंगे, जो भारतीय कालगणना के अनुसार उत्तरायण से दक्षिणायन में प्रवेश करेगा। ये दिन प्रकृति और खगोल शास्त्र को समझने का एक विशेष मौका प्रदान करता है।












Click it and Unblock the Notifications