MP News: CM मोहन यादव ने रात में किया 63 किमी का रोड शो, 100 से अधिक स्वागत मंचों से हुई फूलों की बारिश
Dewas Lok Sabha Chunav 2024: सीएम डॉ मोहन यादव ने देवास लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में देवास में आयोजित रोड शो में सहभागिता के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जनता का उत्साह बताता है कि कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ है।
सीएम ने यादव कहा कि जिस तरह से रावण ने छल के साथ सीता माता का हरण किया था उसी प्रकार से कांग्रेसी भी छल से हमारे लिए कुछ करने वाले हैं। इस बार थोड़ा सावधान रहना है और लक्ष्मण रेखा पार नहीं करने देना है। कांग्रेस लगातार कई षडयंत्र कर रही है, लेकिन इस बार उनके कोई भी प्रपंच को सफल नहीं होने देना है।

हम भगवान श्रीराम के भक्त है, हनुमानजी के भक्त हैं और इसी कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के मंदिर में कई अड़ंगे लगाए। कांग्रेस ने भगवान श्रीरामलला के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण भी ठुकराया है, इसलिए इस बार देश और प्रदेश की जनता भी इन्हें ठुकराएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बागली से देवास तक करीब 63 किमी तक रोड शो करके जनता से आशीर्वाद लिया। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत, सत्कार किया गया। रोड शो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी जनता का अभिवादन कर भाजपा को वोट देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने किया 63 किमी का रोड शो, 100 से अधिक स्वागत मंचों से हुई फूलों की बारिश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देवास लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में बागली से देवास तक करीब 63 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 100 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए थे। इन स्वागत मंचों से मुख्यमंत्री का फूलों से स्वागत, सत्कार किया गया। रास्ते भर लोग अपने घरों की छतों, सड़कों से मुख्यमंत्री के उपर फूलों की वर्षा करते रहे। मुख्यमंत्री भी सभी लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए लगातार आगे बढ़ते गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री लगातार लोगों से आशीर्वाद लेते रहे। बागली में वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने मंच से मुख्यमंत्री डॉ यादव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी मंच बनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का रोड शो बागली से चलकर दलौटा फाटा, नेवरी, नेवरी फाटा, भौरासा फाटा, जामगोद से होते हुए देवास पहुंचा। यहां पर भी मुख्यमंत्री की भव्य अगवानी की गई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई, ढोल-नगाडे़ भी बजते रहे। देवास में भी मुख्यमंत्री ने रोड शो किया।

हर तरफ भाजपा का माहौल रहा
रोड शो के दौरान देवास नगर में चारों तरफ भाजपामय माहौल नजर आया। रोड शो के दौरान रास्तेभर आतिशबाजी होती रही तो वहीं ढोल, नगाड़े भी बजते रहे। हर तरफ से अबकी बार-मोदी सरकार के नारे गूंजते रहे। रोड शो के दौरान रथ के आगे-आगे कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लिए हुए चल रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जनसमूह का अभिवादन स्वीकारते हुए चल रहे थे। स्वागत के लिए सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन सहित अन्य लोगों ने स्वागत मंच भी बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications