MP News: सीएम मोहन यादव ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को दी बधाई
Mohan Yadav News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नेशनल डॉक्टर्स डे की समस्त चिकित्सकों को हार्दिक बधाई डी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने अपने शुभकामनाएं लिखी हैं।
सीएम मोहन यादव ने एक्स पर जारी अपने अपने शुभकामना सन्देश में लिखा कि नेशनल डॉक्टर्स डे' की समस्त चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं आपके द्वारा निःस्वार्थ भाव से की जाने वाली मानव सेवा एवं समर्पण को नमन करता हूँ। आप ऐसे ही स्वस्थ एवं अतुल्य भारत के निर्माण में अपना योगदान देते रहें; यही कामना है।

ज्ञात हो कि एक जुलाई को ही डॉक्टर्स डे मनाने की विशेष वजह यह है कि यह दिन महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे सीएम डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय की जयंती के साथ ही उनकी पुण्यतिथि का भी प्रतीक है।












Click it and Unblock the Notifications