सीएम ने बाल बच्चों के साथ मनाई सालगिरह, कहा- बच्चों के खिले चेहरे और उनकी मुस्कान मेरे लिए अमूल्य निधि

Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव ने हमीदिया रोड स्थित बाल निकेतन में बच्चों के साथ सालगिरह मनाई। इस दौरान उन्होंने बाल निकेतन के बच्चों के साथ कुछ समय भी बिताया और बच्चों को ढेरों उपहार दिए। बच्चे भी सीएम मोहन के साथ काफी खुश दिखे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

वैवाहिक वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री मोहन यादव धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ नन्हें मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने इस खुशी के पल को X पर पोस्ट करते हुए लिखा बच्चों की मुस्कान, ईश्वर का वरदान है। आज बाल निकेतन पब्लिक ट्रस्ट, भोपाल में बच्चों के साथ बिताए क्षण आनंद और सुख की अभूतपूर्व स्मृति बन गए। उपहार मिलने पर बच्चों के खिले चेहरे और उनकी मुस्कान मेरे लिए अमूल्य निधि है। संस्था का बच्चों के लिए प्रयास वंदनीय है।

Mohan Yadav

जिस बाल निकेतन में सीएम ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ मनाई आखिर इस बाल निकेतन की स्थापना कब हुई था और इसके महत्वपूर्ण कार्य क्या है आइए जानते है। बाल निकेतन साल 1926 में बालानंद सरस्वती द्वारा स्थापित किया गया। इस न्यास द्वारा स्कूल, सिलाई केंद्र और जीएसटी ट्रेंनिंग सेंटर संचालित है। बाल निकेतन के अनेक बच्चे यहां अध्ययन कर अलग-अलग परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुके हैं और अलग-अलग सेवाओं के लिए भी चुनाव हुए हैं। न्यास द्वारा बच्चों के युवा होने पर उनके लिए योग्य जीवन साथी का चयन कर विवाह भी करवाए जाते हैं।

बाल निकेतन के नौनिहाल के बीच में बैठ सीएम मोहन यादव भी काफी प्रसन्न थे। अपने बीच में प्रदेश के मुख्यमंत्री को बैठा देख छोटे-छोटे बच्चे भी हमेशा टीवी पर दिखने वाले सीएम को अपने बीच पाकर आनंदित थे। उपहार पाकर बच्चे के खिले चेहरे को देखकर सीएम मोहन ने कहा इन बच्चों की मुस्कान मेरे लिए अमूल्य निधि है। इस दौरान बाल निकेतन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील तापड़िया और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री यादव और धर्मपत्नी सीमा यादव का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+