MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में रात गुजार तोड़ा सदियों पुराना मिथक, बोले-महाकाल बाबा मेरे पिता

Ujjain News: जिस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश में नए सीएम के नाम का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। इसी तरह सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में रात रुक कर सभी को चौंका दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सदियों पुराने उसे मिथक को तोड़ दिया। जिसमें कहा जाता था कि कोई मुख्यमंत्री उज्जैन में रात नहीं गुजार सकता है। मुख्यमंत्री यादव ने 16 दिसंबर की रात उज्जैन में गुजरी कम यादव ने गीता कॉलोनी स्थित अपने घर पर रात बिताई।

उन्होंने कहा कि मैं उज्जैन का बेटा हूं और बाबा महाकाल पिता है। मैं मुख्य सेवक के रूप में काम करूंगा। मैं बाबा महाकाल का सेवक हूं, ना कि मुख्यमंत्री । सीएम यादव ने कहा कि यह मिथक दरअसल, सिंधिया राजघराने की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा था।

CM Mohan Yadav broke the centuries old myth by spending night in Ujjain, said - Mahakal is my father.

महाराज सिंधिया ने प्राचीन समय में राजनीतिक घटनाक्रम को अंजाम दिया था वह अपनी राजधानी उज्जैन से ग्वालियर ले जाना चाहते थे, इसलिए एक मंत्र फूंक गए। तब से यह मिथक चल रहा है कि कोई राजा उज्जैन में रात नहीं बिताएगा। सीएम यादव ने कहा कि मिथक को तोड़ने के लिए ही बाबा महाकाल ने उज्जैन से मुख्यमंत्री दिया है। बाबा महाकाल की कोई सीमा उज्जैन नगर निगम तक नहीं है। पूरे ब्रह्मांड में है। उन्होंने एक बार आंखें टेढ़ी कर ली तो कौन बच सकता है।

सीएम योगी 20 बार गए नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा को लेकर भी मित्रता की यहां आने वाले मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती है। लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को तोड़ा। वह अपने कार्यकाल में करीब 20 बार से अधिक नोएडा आए और दोबारा मुख्यमंत्री भी बने। उनसे पहले 1967 के बाद कोई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं आया था।

CM Mohan Yadav broke the centuries old myth by spending night in Ujjain, said - Mahakal is my father.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि विकास एवं कानून व्यवस्था के संबंध में सभी संभागों में समीक्षा बैठक ली जाएगी। उन्होंने कहा कि उज्जैन संभाग से इसकी शुरूआत होने जा रही है। मैं आज उज्जैन संभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहा हूं। उसके बाद प्रदेश के बाकी संभागों में भी बैठक होगी। मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को सरकार की कैबिनेट बैठक का आयोजन उज्जैन में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+