MP NEWS: राजगढ़ बस हादसे पर CM मोहन यादव ने किया चार-चार लाख रुपए का मुआवजे का ऐलान

Rajgarh Bus Accident News: राजगढ़ जिले में हुई बस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

राजगढ़ में सोमवार रात, इंदौर से अशोकनगर की ओर जा रही निजी बस एक पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, और 40 यात्री घायल हो गए। इन घायलों में से 19 को इंदौर, 3 को शाजापुर, 10 को ब्यावरा, और 3 को पचोर के अस्पताल में चिकित्सा प्राप्त है। घायलों में बच्चे सहित विभिन्न आयु समूह के लोग शामिल हैं।

CM Mohan Yadav announces compensation of Rs 4 lakh on Rajgarh Pachaur bus accident

हादसे के बाद, बस के ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। एक महिला यात्री ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और बार-बार मोबाइल फोन पर ध्यान दे रहा था। सूचना के अनुसार, इंदौर से आने वाली बालाजी बस सेवा की बस क्रमांक UP-78-GT-3394, पचोर के पास पुलिया से नीचे गिरी। यह हादसा रात के एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ।

इसे जानते ही, पचोर थाना प्रभारी आकांशा शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कुछ को शाजापुर भेजा गया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन नायक ने बताया कि 22 घायल यात्रियों को यहां लाया गया, जिनमें से 19 की हालत गंभीर थी, और उन्हें इंदौर भेज दिया गया है।

CM Mohan Yadav announces compensation of Rs 4 lakh on Rajgarh Pachaur bus accident

सीएम यादव ने कहा कि राजगढ़ जिले में बस दुर्घटना में दो अनमोल जिंदगियों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। ईश्वर से दिवगंत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को हादसे में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+