MP News: तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुई बस दुर्घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान, 19 यात्री घायल

तमिलनाडु के रामेश्वर से मध्य प्रदेश के लिए दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है, दरअसल प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस शुक्रवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में पलट गई। बस में सवाल 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 22 यात्री सवार थे।घटना की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए दिवंगत यात्रियों के परिजनों को मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

CM Mohan Yadav announced compensation on the bus accident in Rameshwaram, Tamil Nadu, 21 passengers

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुर्घटना के समय दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत यात्रियों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की है। यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है, और उन्हें रामेश्वरम और मदुरै के अस्पतालों में इलाज मिल रहा है।

घटना के तत्काल बाद, मुख्यमंत्री ने उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वह निरंतर उज्जैन कलेक्टर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में रह रहे हैं। उनके निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है।

यह दुर्घटना मध्यप्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद समय में पीड़ित परिजनों के साथ हृदय से सहानुभूति व्यक्त की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+