दिव्यांग साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम, कहा- जो चुनौतियों का सामना करे वहीं महावीर
Madhya Pradesh News: सीएम डॉ मोहन यादव सामाजिक न्याय और नि:शक्तजन विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां दिव्यांगजनों को नि:शुल्क साइकिल वितरण के मौके पर सीएम ने कहा जो चुनौतियों से लड़ना जानते है वहीं वीर है। वीर लोग चुनौतीयों से लड़ना जानते है। उन्होंने कहा दिव्यांगजन भी वीर है।
पीएम मोदी का जिक्र करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का कितना सुन्दर भाव है। विकलांगता शब्द को उन्होंने दिव्यांगता से जोड़ दिया। ये शब्द प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया हुआ शब्द है। उन्होंने कहा ब्रेललिपि सिर्फ दिव्यांगों के लिए नहीं है इसका उपयोग विश्व की सारी सेना के लोग रात में पढ़ने के लिए भी करते है।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि ये सौभाग्य का अवसर है। ये एक ऐसा अवसर है कि परमात्मा ने हमे मानव जीवन तो दिया है लेकिन इसके अंदर कुछ चुनौती भी दी है। आगे उन्होंने कहा कि इस चुनौती का सामना कौन कर सकते है जो वीर होते है महावीर होते है। दिव्यांगजन इस चुनौती का सामना करते है वो महावीर है।
सीएम ने कहा कि आज के कार्यक्रम में भाषण कम है। आज का अवसर आनंद लेने का अवसर है। उन्होंने अष्टावक्र और रामभद्राचार्य जी महराज का भी जिक्र किया। मोहन यादव ने कहा कि अष्टावक्र जी महराज के बारे में तो कहा जाता है कि वो इतने विद्वान थे कि अपने पिता से मां के गर्भ के अंदर ही शास्त्रार्थ कर लिए। उनके पिता खुद बहुत बड़े विद्वान थे लेकिन वो अपने पुत्र से हार गए। राजा जनक के दरबार में जब वो पहुंचे तो लोगों ने कहा कि ये क्या शास्त्रार्थ करेंगे तो उन्होंने उत्तर दिया कि मैं इस विद्वता की सभा में अपने विचार व्यक्त करने आया हूं। लोग मेरे शरीर को देखकर अगर कुछ सोच रहे हैं तो ये निश्चित ही विद्वान नहीं हो सकते।
रवींद्र जैन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज के लिए कितने बेहतरीन संगीत लिखे है। आगे उन्होंने कहा चित्रकुट के रामभद्राचार्य जी महराज राम मंदिर के बारे में जो तर्क दिए, जिस प्रकार से उन्होंने अपनी बात रखी वो सबने देखा। उन्होंने कहा जो आंख से देख सकते है उनको याद नहीं रहती और उनको किस पेज में क्या है सब याद रहता है कितना कमाल का याददाश्त है महराज जी का। इस मौके पर सीएम ने ब्रेल लिपि के जनक 'लुई ब्रेल' की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।












Click it and Unblock the Notifications