सीएम मोहन ने उज्जैन पहुंचकर श्री महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर मे दर्शन किए और घटना स्थल का निरीक्षण किया
Ujjain Mahakaleshwar Temple: दुनिया भर में मशहूर उज्जैन के ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। जिसमें पुजारी समेत कुल 13 लोग बुरी तरह से घायल हुए। ये आग भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के बाद भड़की। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन पहुंचकर श्री महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में बाबा के दर्शन किए साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण किया।

बता दें दे महाकाल के मंदिर में ये हादसा सोमवार की सुबह हुआ। जिसमें बुरी तरह से जले हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इस घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव महाकाल की नगरी पहुंचे पहले अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। इसके बाद महाकाल के मंदिर के गर्भग्रह में पहुंचे और दर्शन किया और पूरी घटना की खुद जानकारी ली।
मंदिर में महाकाल बाबा के दर्शन करने के बाद सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए बतापया कि सुबह मुझे बहुत दुखद खबर मिली। उन्होंने कहा महाकालेश्वर मंदिर में आग लगने की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन कोई हताहत नहीं हुए। सीएम ने कहा इसकी मजिस्ट्रियल जांच होगी। घायलों को 1 लाख रुपये सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया पीएम मोदी ने इस घटना के बारे में जानकारी ली और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए गहन जांच करने को कहा है।
बता दें महाकाल के मंदिर में जब ये हादसा हुआ तब हजारों की संख्या में वहां भक्त मौजूद थे। सभी भक्त महाका मंदिर में होली मनाने पहुंचे थे। घायल सेवक ने बाया बताया आरती के समय पुजारी पर किसी ने पीछे से गुलातल डाल दिया गुलाल दीपक पर गिरा और उम्मीद है कि गुलाल में कैमिकमल होने के कारण आग भभक उठी। वही रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। जिसमें पुजारी संजीव समेत कुल 13 लोग झुलस गए।












Click it and Unblock the Notifications