सीएम मोहन हुए सख्त, स्कूलों ने खास दुकान से यूनिफॉर्म, किताबें खरीदने का बनाया दबाव तो होगी सख्त कार्रवाई
मध्य प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। राज्य में प्राइवेट स्कूल की मनमानी को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सख्त आदेश जारी किया है। राज्य के प्राइवेट स्कूल अगर किताबें, शिक्षण सामग्री, यूनिफार्म निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाते हैं तो ऐसे स्कूल के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव को कुछ शिकायत मिली थी कि कुछ प्राइवेट स्कूल की यूनिफार्म और किताबें निर्धारित दुकानों पर ही मिल रही है। ऐसी स्थिति में अभिभावकों को मजबूरी में मनमाने दामों पर लंबी कतार में लकर शिक्षण सामग्री करनी पड़ रही है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन याद यादव को शिकायत मिलत ही उन्होंने इस पर एक्शन लिया और मुख्य सचिव को आदेश जारी करने निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बादशिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर को इसके संबंध में पत्र लिखा है। इसमें मध्य प्रदेश निजी विद्यालय फीस अधिनियम के तहत कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है।
निजी विद्यालय फीस अधिनियम के तहत स्कूल संचालक अभिभावकों पर निर्धारित दुकान से शिक्षण सामग्री, यूनिफॉर्म, किताबे खरीदने के दबाव बनाने के दोषी पाए जाते है तो उन पर दो लाख रुपए तक जुर्माना लगाने का प्रावधान












Click it and Unblock the Notifications