भगवान श्रीराम के बेटे 'लवकुश' का Sagar में बनेगा मंदिर, MP सरकार देगी 10 करोड़
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सागर में आयोजित कुशवाहा महासभा के सम्मेलन में दो बड़ी घोषणाएं की हैं। एक तो प्रदेश में कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन होगा तो दूसरा सागर में भगवान 'लवकुश' का 10 करोड़ की लागत से मंदिर बनेगा।

सागर जिले में करीब 860 करोड़ की लागत तैयार होने वाली तीन समूह नलजल परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं कुशवाहा महासभा का संभाग स्तरीय सम्मेलन सागर में आयोजित किया गया था। इसमें शिरकत करने के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सागर आए थे। दोपहर में पीटीसी ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि सागर में 10 करोड़ की लागत से लवकुश मंदिर बनेगा, मंदिर के साथ ही सामुदायिक धर्मशाला का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा कुशवाहा समाज के विकास व उत्थान के लिए प्रदेश में कुशवाहा समाज कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे, इसका अध्यक्ष समाज से ही होगा और उसे मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।
Recommended Video
कर्ज पर ब्याज माफी अभियान की शुरूआत भी की गई है
सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों के कर्ज की ब्याज माफी हम करेंगे। आज से इसकी शुरूआत कर दी गई है। किसानों का ब्याज माफ किया जाए, इसकी भरपाई सरकार करेगी। कुशवाहा समाज के बारे में उन्होंने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त, सम्राट अशोक जैसे महान शासक समाज ने दिए हैं। देश भगवान श्रीराम की परंपरा को मानता है, हम उनकी वंश परम्परा से हैं, यह गर्व की बात है। सागर में लवकुश का मंदिर बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications