OMG! सहेली से कम नंबर आए तो पानी की बोतल में जहर मिला कर पिलाया

भोपाल। दो लड़कियां जो खुद को पक्की सहेली मानती थी। लेकिन सिर्फ परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से उसने अपनी दोस्त की जान लेनी की कोशिश की। मामला मध्य प्रदेश के सतना का है, जहां 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी सहेली को पानी के बोतल में मच्छर मारने वाली दवाई मिलाकर उसे मारने की कोशिश की।

 Class 8 student poisons classmate who got more marks than her

दरअसल आरोपी लड़की को परीक्षा में अपनी पक्की सहेली से कम नंबर आए थे।जिसे लेकर वो उससे नाराज हो गई। लड़की ने सहेली के पानी की बोतल में मच्छर मारने वाली दवाई मिला दी। पीड़ित छात्रा ने अनजाने में उस पानी को पी लिया। जैसे ही उसने पानी पिया, उसे शक हो गया कि पानी में कुछ मिलाया गया है, लेकिन तब तक पानी उससे पेट तक पहुंच चुका था।

उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे उल्टियां आने लगे और वो बेहोश होने लगी। स्कूल ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है। स्कूल की सीसीटीवी फुटेज से सब कुछ सामने आ गया। वहीं जिस छात्रा ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया, उसे लग गया कि वो अब फंस जाएगी तो उसने भी घर पर मच्छर मारने वाली दवाई पीकर खुदकुशी की कोशिश की। आरोपी छात्रा की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है, लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+