बुंदेलखंड: सच‍िन, सहवाग और सान‍िया जैसे ख‍िलाड़ी न‍िकलेंगे, इंडोर-आउटडोर स्‍टेड‍िम की सुव‍िधा जल्‍द

सागर, 20 जुलाई। बुंदेलखंड इलाके से भी जल्‍द ही सच‍िन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और सान‍िया म‍िर्जा जैसे ख‍िलाड़ी न‍िखरकर अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर नाम रोशन कर सकेंगे। मप्र के सागर में अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के खेल स्‍टेड‍ियम तैयार हो रहे हैं। स्‍मार्ट स‍िटी कंपनी प्रोजेक्‍ट के तहत सागर में करोड़ों की लागत से इंडोर, आउटडोर स्‍टेड‍ियम तैयार कर रही है। इनके करीब 80 फीसदी काम पूरे हो चुके हैं।

व‍िदेश से बुलवाई घास, ग्रांउड में प्‍लांट कराई

व‍िदेश से बुलवाई घास, ग्रांउड में प्‍लांट कराई

सिटी स्टेडियम में जलभराव जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए इसकी परिधि में ड्रेनेज़ निर्माण कर ग्राउंड में बैकफिलिंग आदि कर लैंडस्कैपिंग का कार्य किया जा चुका है। क्रिकेट ग्राउंड तैयार करने के लिए पिच निर्माण एवं घास लगाने का काम भी लगभग हो गया है। सिटी स्टेडियम की इंडोर बिल्डिंग का सीसी स्ट्रक्चर वर्क पूरा किया जा चुका है। बिल्डिंग से क्रिकेट ग्राउंड का विहंगम दृश्य अब दिखने लगा है। अब इस बिल्डिंग का इंटीरियर, एक्सटीरियर, पेंटिंग आदि का काम किया जा रहा है। इंटीरियर के साथ-साथ फ्लोरिंग, टाइल्स आदि का कार्य प्रगति पर है। सर्विस बिल्डिंग का निर्माण भी किया गया है।

इंडोर गेम्‍स स्‍टेड‍िम में यह सुव‍िधाएं म‍िलेंगी

इंडोर गेम्‍स स्‍टेड‍िम में यह सुव‍िधाएं म‍िलेंगी

इंडोर गेम्स बिल्डिंग में बनाए जा रहे कैफेटेरिया, बॉलिंग मशीन रूम, मल्टीपल यूज वाले तीन बैडमिंटन कोर्ट, जूडो, मार्शल आर्ट्स रूम, 10 मीटर शूटिंग रेंज, सिटिंग एरिया, मीडिया टेलीकास्ट रूम सहित टॉयलेट्स एवं स्टीम बाथ आदि सुविधाओं को व‍िकस‍ित क‍िया जा रहा है। इनके पूरा होने के बाद शहर में स्पोर्टस ईकोसिस्टम का निर्माण होगा। सागर स्मार्ट सिटी द्वारा आगामी खेल दिवस 29 अगस्त 2022 को तक सारे काम पूरे क‍िए जाने का लक्ष्‍य रखा गया है।

38 द‍िन बाद खेल द‍िवस पर लोकार्पण होगा

38 द‍िन बाद खेल द‍िवस पर लोकार्पण होगा

स्मार्ट स‍िटी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तहत सागर स्मार्ट सिटी शहर में सिटी स्टेडियम पुनर्विकास परियोजना के काम तेजी से पूरे कर रही है। निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत तक पूरे किए जा चुके हैं। खिलाडियों की भावनाओं से जुड़ी इस परियोजना को 29 अगस्त खेल दिवस तक पूरी तरह तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

क्र‍िकेट ग्राउंड में म‍िलेगी प्रेक्‍ट‍िस की सुव‍िधा, प्रत‍िभा न‍िखरेगी

क्र‍िकेट ग्राउंड में म‍िलेगी प्रेक्‍ट‍िस की सुव‍िधा, प्रत‍िभा न‍िखरेगी

सागर के खिलाडियों को सर्वसुविधायुक्त एक बेहतर सिटी स्टेडियम की सौगात मिलेगी। यहां खेल मानकों अनुसार बनाए गए क्रिकेट ग्राउंड में प्रेक्टिस कर सागर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। ग्राउंड की परिधि में जगह-जगह दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है। जिससे दर्शक भी यहां बैठकर खेलों का आनंद ले सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+