मिर्च पाउडर डालकर Fevikwik से चिपकाया, युवती को बंधक बनाकर दरिंदे ने पार की हैवानियत की सारी हदें

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। आरोपी अयान पठान ने युवती को बंधक बनाकर न सिर्फ़ बेरहमी से पीटा, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट्स समेत मुंह में लाल मिर्च पाउडर भी डाल देता है। इतना ही नहीं, उसने युवती के होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए।

पीड़िता को अधमरी हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमानवीयता की भेंट चढ़ी युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में बेसुध पड़ी पीड़िता सहमी हुई है। युवती के पिता का देहान्त हो चुका है। पैतृक मकान है जिसकी रजिस्ट्री मां के नाम है।

Chili Powder Feviquick Paste Lip Fold

कुर्ता की जानकारी अनुसार आरोपी अयान उसका पड़ोसी है। अयान पठान की नजर पीड़िता के पैतृक निवास पर थी। अयान चाहता था कि युवती उसके मकान की रजिस्ट्री अयान के नाम कर दे। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। युवती और अयान काफी समय से संपर्क में थे।

घटना ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आरोपी अयान पठान को गिरफ्तार कर लिया। युवती के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। पिछले 2 सालो से युवती और युवक दोनों रिलेशनशिप में थे। रिलेशनशिप को लेकर भी दोनों के बीच में अनबन हुई।

एएसपी मान सिंह ठाकुर के जानकारी अनुसार आरोपी के घर से अवैध शराब भी बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़ित युवती के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी युवक और पीड़िता काफी समय से एक दूसरे के रिलेशनशिप में थे। अयान ने युवती के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+