MP News: स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, तभी छज्जा गिरने से मची भगदड़... शिवपुरी में दर्दनाक हादसे में बच्चा घायल

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार की दोपहर बच्चों से भरी एक क्लास की छत भरभराकर गिर गई। घटना सुल्तानपुर गांव की प्राथमिक शाला की है। यहां सरकारी स्कूल में जब बच्चे पढ़ रहे थे तब अचानक जर्जर भवन की छत गिर गई‌। इस हादसे में एक बच्चा घायल हो गया हैं।

नरवर तहसील के सुल्तानपुर गांव की एक सरकारी स्कूल में जब यह घटना हुई उस दौरान स्कूल की कक्षा चार में 10 से 15 बच्चे पढ़ रहे थे। इस दौरान यह पत्थर गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक छात्रा घायल हो गई जिसे शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की छत का एक पत्थर (लेंटर) गिरा अगर सारे पत्थर एक साथ गिर जाते तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Balcony fell during running class in Shivpuri

नरवर तहसील के सुल्तानपुर गांव के प्राइमरी स्कूल की कक्षा चार में जब बच्चे पढ़ रहे थे तभी यह पत्थर गिरा। छात्रों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बताया कि क्लास 4th के कक्ष की छत के पिछले हिस्से में लगे लेंटर एकाएक भरभरा कर गिर गए। जिस समय यह घटना हुई उस समय कक्षा-4 के बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया है कि कक्षा में अंतिम छोर पर 10 साल की छात्रा उमा कुशवाह पुत्री ऊदल कुशवाह बैठी हुई थी। जो पत्थरों की चपेट में आ कर घायल हो गई है।

घटना के तत्काल बाद छात्रा को इलाज के लिए नरवर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस घटना में 10 साल की मासूम बच्ची का पैर फ्रैक्चर हुआ हैं।

गौरतलब है कि स्कूल की जिस कक्षा की छत के लेंटर गिरे हैं। उस समय कक्षा में 10 से 15 छात्र पढ़ाई कर रहे थे। यह कक्ष वर्षों पुराना हैं। गनीमत रही कि छत के सभी लेंटर नहीं गिरे जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

इस घटना की सूचना के बाद शिवपुरी दौरे पर आए संयुक्त संचालक शिक्षा ग्वालियर संभाग दीपक पांडे सहित जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार अन्य अधिकारी घायल छात्रा से मिलने पहुंचे।

शिवपुरी जिले के सरकारी स्कूलों की हालत इस समय खराब है। कई स्कूलों के भवन जर्जर और खस्ता हालत में है। मेंटेनेंस के लिए भी इन्हें हर साल पैसा दिया जाता है लेकिन शिक्षकों द्वारा इस मेंटेनेंस का पैसा संबंधित भवन पर खर्च नहीं किया जाता। इसके कारण कई स्कूल भवनों की हालत खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+