'मैं मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव बोल रहा हूं...', हेल्‍पलाइन पर सीएम ने खुद सुनी फरियाद, तुरंत बढ़ाया मदद का हाथ

मैं मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव बोल रहा है, आप हमें बताइए आपकी समस्‍या क्‍या है.... मध्‍य प्रदेश मोहन यादव ने आज अचानक सीएम हेल्‍प लाइन के दफ्तर पहुंच गए और उन्‍होंने खुद रेंडमली कॉल रिसीव कर फरियादियों से बात की और उनकी समस्‍याएं सुनी।

cm mohan

इतना ही नहीं सीएम डॉ मोहन से जब एक शिकायतकर्ता नवीन माथु ने बताया कि उसके पिता को पैरालिसिस है और बैंक ने उनका खाता बंद कर दिया है, पैसा निकालने में समस्‍या हो रही है, उनके इलाज के लिए पैसा नहीं है, तो झट से मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन ने उस फरियादी को कार्यालय बुला लिया और उसकी मदद करते हुए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता करने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया। इतना ही नहीं उनके पिता का बैंक खाता जल्‍द खुलवाने का भी आश्‍वासन दिया।

दरअसल, मुख्‍यमंत्री शुक्रवार को अपने गृह जनपद उज्‍जैन में थे, यहां पर स्‍मार्ट सिटी कार्यालय के इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल रूम में स्थित सीएम हेल्‍प लाइन में पहुंच कर ना केवल शिकायतों के बारे में जानकारी ली बल्कि उनका निवारण हो रहा है या नहीं ये भी जानकारी ली।

इसी दौरान उन्होंने रेंडमली नवीन माथु नाम के फरियादी की कॉल रिसीव कर उससे बात करके उसकी आ‍र्थिक मदद की। इसके अलावा इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों की छात्रवृति के बारे में शिकायत को सुना और शिकायत को जल्‍द निवारण करने का आश्वसन दिया।

वहीं मुख्‍यमंत्री ने एक साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायत सुनी जिसके साथ फाेन के जरिए बड़ा फ्राड हुआ था। सीएम ने सीएम हेल्‍पलाइन कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को शख्‍त निर्देश दिया कि उनकी शिकायतों को ठीक से सुना जाए और उनका निवारण भी हो ये सुनिश्चित किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+