MP Cabinet Expansion मंत्रियों की लिस्ट हुई लीक, यहां देखें किस विधायक को मिल रहा कौनसा विभाग?

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव ने मुख्यमंत्री और जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। अब मंत्रिमंडल में किसको जगह मिलेगी इस बात की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लोगों को मंत्रिमंडल विस्तार का बेसब्री से इंतजार है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। किसे मोहन यादव कैबिनेट में जगह दी जाएगी और किन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Madhya Pradesh Cabinet Expansion

माना जा रहा है कि 30-32 विधायकों को मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। कैबिनेट में शामिल होने वाले कुछ नामों की चर्चा है। आइए जानते हैं कि कौन से संभावित विधायक को मोहन यादव के कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भाजपा की महिला विधायक भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसमें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं सिंधिया समर्थकों को भी कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इसके अलावा शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल रहे कुछ विधायकों को भी दोबारा कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

मंत्री पद को लेकर इन नामों की चर्चा: भूपेंद्र सिंह खुरई, गोविंद राजपूत सुरखी, हरीशकंर खटीक जतारा, धर्मेंद्र लोधी जबेरा,ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना, राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम, प्रभुराम चौधरी सांची,अरुण भीमावद शाजापुर,विजय शाह हरसूद,रमेश मेंदोला इंदौर- 2,तुलसी सिलावट सांवेर,चेतन कश्यप रतलाम नगर,हरदीप डंग सुवासरा,रीति पाठक सीधी,अर्चना चिटनीस बुरहानपुर,उषा ठाकुर महू,निर्मला भूरिया पेटलावद,प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर,बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर और संजय पाठक विजयराघवगढ़।

संभावित मंत्रियों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय का नाम शामिल है। विजयवर्गीय पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+