'अंडे से निकले चूजे' कहने वाली तहसीलदार अंजलि गुप्ता पर कार्रवाई, किसानो की अंग्रेजी सुन आपा खो बैठीं थीं मैडम
Dewas Tehsildar Video: सोनकच्छ तहसीलदार डॉ. अंजली गुप्ता उनसे बात करने पहुंची थीं। बातचीत के दौरान किसी ने अंग्रेजी में कुछ कहा तो वह भड़क गईं।
Dewas Tehsildar Video: मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ की तहसीलदार डॉक्टर अंजली गुप्ता का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे एक किसान से यह कहती नजर आ रही हैं कि चूजे हैं ये, अंडे से निकले नहीं, बड़ी-बड़ी मरने-मारने व अन्य बातें कहते हुए सुना जा सकता है।
बताया जा रहा है कि एक किसान ने इंग्लिश में तहसीलदार को उनको अपना कर्तव्य समझाया तो मैडम आग बबूला हो गई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है।

मामला सोनकच्छ के गांव कुम्हारिया राव का बताया जा रहा हैं। सोनकच्छ तहसीलदार अंजली गुप्ता का कहना है कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड सोनकच्छ क्षेत्र में 132 केवी लाइन के पावर लाइन खड़े कर रही है। जो किसानों के खेत में लग रहे। चूंकि, फसल खड़ी है, ऐसे में उचित मुआवजा मिलना है।
वो आगे कहती हैं, हम MPPTL के अधिकारियों के साथ बुधवार को किसानों के साथ बैठक की थी। क्योंकि वो काम में समस्या उत्पन्न कर रहे थे। उन्हें समझाया गया। इसके बाद गुरुवार को भी एक किसान ने प्रॉब्लम खड़ी कर दिया। असभ्य और गैर मर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके रिएक्शन में मेरे द्वारा कहा गया। बाद में उन्होंने सॉरी भी बोला। पूरा मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है। वायरल वीडियो गुरुवार का है।
शाजापुर में ड्राइवर से 'औकात' पूछने वाले कलेक्टर के बाद अब देवास में किसानों से अभद्र भाषा में बात करने वाली महिला तहसीलदार का वीडियो वायरल। pic.twitter.com/kGOllUc7JL
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) January 16, 2024
इस मामले में सोनकच्छ तहसीलदार अंजली गुप्ता पर गाज गिरी है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि अधिकारी आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का उपयोग करें। इस तरह की अभद्र भाषा बिल्कुल भी क्षमा नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications