Chhindwara News: बेटे के झूले से नायब तहसीलदार की पत्नी ने किया सुसाइड, प्रशासनिक महकमे में मचा हडकंप

(Chhindwara News) नायब तहसीलदार विक्रम ठाकुर की पत्नी ने ख़ुदकुशी कर ली। 25 वर्षीय मृतक प्रज्ञा लगभग तीन वर्ष पूर्व विक्रम के साथ विवाह बंधन में बंधी थी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अभी रहस्य बना हुआ है। मृतक का 10 माह का बेटा भी है। एक दिन पहले शाम को विक्रम और प्रज्ञा का मार्केट जाने का प्लान था।

chhindwara

छिंदवाड़ा से बुरी खबर उस वक्त सामने आई, जब लोगों को पता लगा कि जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार विक्रम ठाकुर की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हडकंप मच गया। बताया गया कि रविवार की शाम को विक्रम और उसकी पत्नी प्रज्ञा का मार्केट जाने का प्लान था। शाम लगभग साढ़े 5 बजे विक्रम ने घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वह आधे घंटे देर 6 बजे घर लौटा। उसका दस महीने का बेटा उस वक्त सो रहा था, इस वजह से बाजार जाने की बात अगले दिन के लिए टल गई। विक्रम सिवनी जिले का रहने वाला है, जबकि प्रज्ञा का मायका डिंडोरी जिले में है।

इसी दौरान प्रज्ञा घर के दूसरे कमरे में पहुंची और वह फांसी के फंदे पर झूल गई। थोड़ी देर बाद विक्रम ने प्रज्ञा को आवाज लगाई लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया ना होने पर वह खुद घटना वाले कमरे में पहुंच गया। जहां वह बच्चे के झूले से फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसकी खबर उसने अपने ऑफिस के कुछ साथियों को दी। इसके बाद प्रज्ञा को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। वही जानकारों का कहना है कि विक्रम और उसकी पत्नी दोनों खुश रहते थे। उनके बीच कभी किसी तरह की परेशानी होने की बात सामने नहीं आई। विक्रम का 10 माह का एक बेटा भी है। प्रज्ञा के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए है। वही इस सुसाइड मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+