MP Weather: छिंदवाड़ा जबलपुर समेत इन जिलों में बरसेंगे मेघ, दिवाली से पहले धनतेरस पर बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश में दीपावली से पहले मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। धनतेरस पर कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है।

Madhya Pradesh Weather News

जबलपुर, रीवा जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो रही है। वहीं भोपाल, इंदौर में दिन में बादल छाए रहने की उम्मीद है। मंगलवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि दिन के तापमान में कमी आएगी। धनतेरस यानी आज मंगलवार को कई जिलों में बारिश की संभावना है, जिसका असर त्योहार के जश्न पर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर यानी धनतेरस को बड़वानी, खरगोन, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और बालाघाट जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गईहै। वहीं बुधवार को नर्मदापुरम भोपाल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बादलों के साथ बारिश हो सकती है।

प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। लोगों को हल्की ठंड का भी अहसास होने लगा है। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में रात का तापमान 17 डिग्री से नीचे चला गया है। इसके अलावा पचमढ़ी सबसे ठंडा है, यहां लोगों को दिन और रात दोनों वक्त ठंड का अहसास हो रहा है। भोपाल में 15.2 डिग्री, इंदौर में 17.7 डिग्री, ग्वालियर में 18.3 डिग्री, उज्जैन में 18 डिग्री और जबलपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

बताते चले की बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण अक्टूबर के अंत में मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि भोपाल और इंदौर में बादल छाए रहेंगे। हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+