Betul News: छिंदवाड़ा से चुनाव कराकर लौट रहे जवानों की बस सड़क हादसे का शिकार, 21 जवान घायल

Betul Bus Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल में होमगार्ड और पुलिस जवानों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। जिसमें कई जवान घायल हुए हैं कुछ को गंभीर चोटें आई है। घायलों का इलाज शाहपुर अस्पताल और जिला अस्पताल में चल रहा है।

होमगार्ड का दल छिंदवाड़ा में चुनाव ड्यूटी कर वापस राजगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते जिला अस्पताल पहुंची।

Major accident in election duty Betul

सड़क हादसा बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के बरेठा घाट पर शनिवार की सुबह 4 बजे हुई, जब होमगार्ड और पुलिस जवान से भरी बस पलट गई। इस बस में 40 जवान सवार थे‌। हादसे में से 21 जवान घायल हो गए। 12 को कम चोट लगने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं 9 जवानों को ज्यादा चोट लगी थी, जिन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है।

जानकारी मुताबिक राजगढ़ से 240 होमगार्ड जवान की ड्यूटी छिंदवाड़ा चुनाव में लगी थी। चुनाव कराकर 34 होमगार्ड जवान और 6 पुलिसकर्मियों को वापस ले जा रही बस पलट गई।

घायल पुलिस कर्मी अशोक कुमार कौरव के जानकारी मुताबिक चुनाव कराकर छिंदवाड़ा से वापस आ रहे थे। बस में 34 होमगार्ड जवान थे और 6 पुलिस कर्मी थे। बैतूल में थोड़ी देर रुकने के बाद हम लोग राजगढ़ की तरफ जा रहे थे। बरेठा घाट पर ट्रक आ रहा था, उसने टक्कर मारी, जिसके बाद बस खाई में गिरने वाली थी, लेकिन ड्राइवर ने बस को संभाल लिया। इसके बाद दूसरे ट्रक ने हमें टक्कर मारी तो बस पलट गई। किसी ने बोला कि बस में आग लग गई इसके बाद हड़कंप मच गया।

एसडीओपी बैतूल, शालिनी परस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बरेठा घाट में शनिवार की सुबह 4 बजे के लगभग होमगार्ड का बल छिंदवाड़ा से चुनाव ड्यूटी कर राजगढ़ जा रहा था बरेठा घाट में बस पलट गई जिसमें 21 जवान घायल हुए हैं। जिन्हें कम चोट लगी थी उनका इलाज शाहपुर अस्पताल में कराया गया और जिन जवानों को ज्यादा चोट लगी उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+