मध्य प्रदेश में लॉकडाउन के उल्लंघन पर हार्ट के मरीज युवक की छतरपुर पुलिस ने की पिटाई
छतरपुर, 11 मई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया हुआ है। इसके बावजूद कई लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, पुलिस भी कइयों के साथ बर्बरता पर उतर रही है।

ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है। पुलिस ने हार्ट पीड़ित युवक की जबरदस्त पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पुलिस रहम की गुहार लगाता दिख रहा है, मगर पुलिस उसकी एक नहीं सुन रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार हटवारा मोहल्ला निवासी जीतू चौरसिया गोवर्धन बाइक पर सवार होकर टाकीज से दूध दही लेकर चौक बाजार होते हुए लौट रहा था। रास्ते में छतरपुर कोतवाली पुलिस थाने में तैनात एसआई डीडी शाक्य ने उसे रोक लिया। साथ ही उसकी डंडे से पिटाई करनी शुरू उसकी गाड़ी की हेड लाइट टूट गई और दही नीचे गिर गया।
इसके बाद पुलिसकर्मी उसको घसीटते हुए सड़क के एक किनारे पर ले गए और पिटाई करते रहे। जीतू पुलिस को लगातार यह बता रहा था कि वह हार्ट का पेशेंट है। उसके हार्ट की सर्ज़री हुई है। वह शर्ट खोलकर भी दिखाता रहा, मगर पुलिस का कहना है कि उसने ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है।












Click it and Unblock the Notifications