छतरपुर : तीन बेटियां होने से नाराज पति ने पत्नी व दो बेटियों को कुएं में फेंका, एक की मौत

भोपाल, 7 जून। मध्य प्रदेश के छतरपुर में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी व दो बेटियों को कुएं में फेंक दिया, जिसमें से एक की मौत हो गई।

Chhatarpur : Angry husband threw wife and two daughters into the well one died

जानकारी के अनुसार छतरपुर के अमन के तीन बेटियां हैं। वह बेटा पैदा नहीं होने के कारण अपनी पत्नी पर गुस्सा था और रविवार शाम को उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इसी दिन वह अपनी पत्नी को उसके पीहर से अपने घर लेकर आया था।

वह घर जाने की बजाय की रास्ते में एक पुराने सूखे कुएं के पास रुका। अपनी बाइक कुएं के पास खड़ी कर दी और पत्नी व बच्चियों को कुएं में धक्का मार दिया। इसके बाद वह मदद के लिए चिल्लाने लगा ताकि लोगों को यह लगे कि उसकी पत्नी व बच्ची कुएं में दुर्घटनावश गिरी हैं।

महिला आस-पास के लोगों की मदद से अपनी तीन माह की बेटी को गोद में कुएं में बाहर निकल आई। उसकी बड़ी बेटी कुएं के पानी में डूब गई। इसके बाद महिला ने पुलिस थाना पहुंचकर आपबीती बताई। पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

सीआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी व बेटियों को काफी समय से हत्या की धमकी दे रहा था। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+