Kuno National Park: कूनो ही रहेगा ठिकाना, कहीं और नहीं जाएंगे अफ्रीकन चीते

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो का भ्रमण कर चीता प्रोजेक्ट की जानकारी ली, चीतों को नजदीक से देखा और कहा कि स्थिति संतोषजनक है। चीते फिलहाल कूनो में रहेंगें, इन्हें कहीं अन्य जगह ​शिफ्ट नहीं किया जाएगा।

कूनो ही रहेगा ठिकाना, कहीं और नहीं जाएंगे अफ्रीकन चीते

Kuno National Park: देश के पहले चीता प्रोजेक्ट के तहत मप्र के कूनो नेशनल पार्क में लाकर बसाए गए चीते फिलहाल कूनो में ही रहेंगे। चीतों की मौत के बाद केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव कूनो पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया कि चीतों की मृत्युदर अधिक होने से ऐसी आशंका पहले से ही थी। कूनो में चीता प्रोजेक्ट की स्थिति संतोषजनक बताई है।

श्योपुर के कूनो में मौजूद चीते फिलहाल यहीं रहेंगे, इन चीतों की शिफ्टिंग नहीं की जाएगी। चीतों की देखरेख के लिए कूनो में व्यवस्थाएं और बढ़ाई जाएंगी। बाकी जगह चीतों के लिए तैयारियों चल रहीं है, यहां दक्षिण अफ्रीका से लाकर और चीते बसाए जाएंगे। यह बात मंगलवार को कूनो का भ्रमण करने आए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आधिकारियों से कही है।

कूनो ही रहेगा ठिकाना, कहीं और नहीं जाएंगे अफ्रीकन चीते

कूनो प्रबंधन के अनुसार केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में उन्होंने चीता प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी ली, हाल ही में लगातार हुई चीतों की मौत को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि चीतों की मृत्यु दर अधिक होने के चलते ऐसे आशंका पहले से थी। इसलिए इनकी देखरेख पर ज्यादा फोकस किया जाए।

कूनो नेशनल पार्क में चीतों की स्थिति का जायजा लिया

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव अमले के साथ सफारी कार में सवार होकर कूनो नेशनल पार्क के जंगल में पहुंचे थे। यहां उन्होंने चीतों की स्थिति का जायजा लिया। चीतों को भी देखा। निगरानी दल व चीता मित्रों से चर्चा कर उनके अनुभव की जानकारी ली व समस्याएं भी पूछी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रोजेक्ट की सफलता और उन जानवरों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्हें हमने भारत के जंगल में फिर से पेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+