चीतों की मौत कैसे हुई? कर्नाटक की टीम पहुंची, गुजरात-ओडिशा के एक्पर्ट भी करेंगे जांच
कूनो पालपुर नेशनल पार्क (Kunno Palpur National Park) में चीता प्रोजेक्ट (Cheetah Project) के तहत लाए गए 5 चीतों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने मौत के कारणों का पता लगाने और रिसर्च के लिए मप्र के बाहर के अफसरों को जांच सौंप दी है। बता दें कि कर्नाटक की टीम कूनो पहुंच चुकी है, जबकि गुजरात और ओडिशा के एक्सपर्ट भी मामले में जांच करेंगे।

कूनो में चीतों की लगातार मौत के कारणों पर रिसर्च के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर कर्नाटक का तीन सदस्यीय दल श्योपुर पहुंच चुका है। इस दल में एनटीसीए बेंगलुरु आईजी एनएस मुरली, एआईजी वेणुगोपाल हिरानी, बीआरटी टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर दीप जे कॉन्ट्रेक्टर शामिल हैं। यह दल 21 जुलाई तक चीतों में इन्फेक्शन के कारणों पर केंद्र को रिपोर्ट सौंपेगी।
कूनो सूत्रों के मुताबिक जल्द ही दक्षिण अफ्रीकी एक्सपर्ट के साथ गुजरात और ओडिशा से भी एक जांच टीम आने वाली है। गुजरात के बीसीएफ मोहन राम और बायोलॉजिस्ट लहार झाला भी कूनो पहुंच रहे हैं। ओडिशा से मनोज बी नायर को भी बुलाया गया है। सभी 20 जुलाई तक आ जाएंगे। सभी टीमें दक्षिण अफ्रीका के एक्सपर्ट के साथ कूनो के डॉक्टर्स और अधिकारियों से मौत के कारणों की पड़ताल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications