MP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े बदलाव, शाजापुर की बड़ी बैठक में कई अहम फैसले

RSS News of MP: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बड़ी बैठक आयोजित की गई थी। इसके बाद अब संघ पदाधिकारी में बड़े बदलाव की खबर सामने आई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शाजापुर में संपन्न हो गई। बैठक में जो अहम फैसले लिए गए।

बताया जा रहा है कि डॉ प्रकाश शास्त्री अगले 3 वर्ष के लिए पुनः मालवा प्रांत के संघ चालक होंगे। उन्हें निर्विरोध चुना गया है। डॉक्टर शास्त्री वर्तमान में भी प्रांत के संघचालक हैं। डॉ मुकेश मोढ जो अभी तक मालवा प्रांत के सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे ,अब इंदौर विभाग के संघ चालक होंगे। यह निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है।

Big changes in Rashtriya Swayamsevak Sangh, rss many important decisions in the big meeting of Shajapur

इंदौर विभाग के वर्तमान संघ चालक श्री शैलेंद्र महाजन को अब मालवा प्रांत का सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख बनाया गया है।श्री विनय पिंगले जो अभी इंदौर विभाग के संपर्क प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे, को अब मालवा प्रांत का सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है। श्री श्रीनाथ गुप्ता जो अभी प्रांत सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे, उन्हें अब मालवा प्रांत का सह कार्यवाह बनाया गया है।

बता दे पिछले दो दिनों से मध्य प्रदेश के शाजापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें मालवा प्रांत से शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आरएसएस के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। सम्मेलन में इंदौर और उज्जैन संभाग से संघ के प्रचारक लगभग 1450 स्वयंसेवक सहित कई बड़े पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन में मालवा प्रांत के प्रचारक और प्रमुख पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। संघ ने अपने कार्यों के लिए मध्य प्रदेश को तीन भागों में बांटा है, जिनमें मध्यभारत, महाकौशल और मालवा प्रांत शामिल है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ भी एक प्रांत है। संघ में यह चारों प्रांतो को मिलाकर मध्य क्षेत्रीय भाग बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+