CM शिवराज सिंह चौहान के नर्मदापुरम दौरे में बदलाव, 22 जुलाई को विकास कार्यक्रम में होंगे शामिल
Narmadapuram News:
Narmadapuram News: सीएम शिवराज सिंह चौहान के नर्मदापुरम कार्यक्रम में बदलाव हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब 22 जुलाई को जिले के सिवनी मालवा में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहले 23 जुलाई को आने वाले थे। देर रात बदलाव कर 22 जुलाई दौरा प्रस्तावित हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में विकास पर्व का कार्यक्रम सिवनी मालवा के मंडी स्थल में आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे।

शनिवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। कार्यक्रम स्थल, रोड-शो, प्रदर्शनी के साथ ही पार्किंग, मंच व्यवस्था, हेलीपैड स्थल, पेयजल, आगमन, निर्गम, बैरिकेंटिंग, यातायात , बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं। उप संचालक एसटीआर संदीप फैलोज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसएस रावत, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।












Click it and Unblock the Notifications