MP Election 2023: 5 सीटों पर कांग्रेस बदल सकती है प्रत्याशी, नई दिल्ली में कांग्रेस की बैठक की खबर

MP Congress News: भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में उम्मीदवारों के ऐलान होने के बाद हो रहे विरोध को देखते हुए दोनों ही दल सख्त फैसले लेने जा रहे हैं। टिकटोक के बंटवारे सब्जी बवाल के बीच कांग्रेस पार्टी अपनी कई सीटों पर उम्मीदवार बदल सकती है। शिवपुरी से वीरेंद्र रघुवंशी को उतर जा सकता है।

बता दे कांग्रेस ने सिंधिया के शिवपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलें के बीच केपी सिंह को वहां से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया था। लेकिन अब सिंधिया चुनाव नहीं लड़ रहे हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी शिवपुरी से प्रत्याशी बदल सकती है। माना जा रहा है कि केपी सिंह को वापस पिछोर भेजा जा सकता है और उनकी जगह पार्टी वीरेंद्र रघुवंशी को उम्मीदवार बना सकती है।

Change possible in Amla, Sumavali, Pipariya, Shujalpur and Javra Assembly Congress candidates

इधर सुमावली सीट से विधायक अजब सिंह पुष्पा को कांग्रेस वापस टिकट देकर विरोध के स्वर शांत कर सकती है। बता दे सुमावली से कांग्रेस ने फिलहाल अभी कुलदीप सिंह सिकरवार को उम्मीदवार बनाया है, उनके उम्मीदवार बनते ही स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही थी।

पिपरिया सीट पर कांग्रेस ने गुरुचरण खरे को उम्मीदवार घोषित किया है। गुरुचरण को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही स्थानीय 12 दावेदार विरोध कर रहे हैं। गुरुचरण छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं, इसी को मुद्दा बनाकर उनका विरोध हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस यहां उम्मीदवार बदलकर पूर्व जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट दे सकती है।

आमला सीट पर चर्चा

आमला सीट पर कांग्रेस ने मनोज मालवे को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट को कांग्रेस ने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के लिए होल्ड करके रखा हुआ था। निशा का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद अब इस सीट पर उम्मीदवार बदला जा सकता है।

शुजालपुर सीट को लेकर शक्ति प्रदर्शन

शुजालपुर सीट पर कांग्रेस ने 2018 में चुनाव हारे रामवीर सिंह सिकरवार को उम्मीदवार बनाया है। सिकरवार का योगेंद्र सिंह बंटी खुलकर विरोध कर रहे हैं। तीन दिन में दो बार भोपाल आकर योगेंद्र के समर्थक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। यहां टिकट बदला जा सकता है।

कैंडिडेट के खिलाफ कई दावेदारों ने भोपाल में खोला मोर्चा

जावरा कांग्रेस ने हिम्मत श्रीमाल को प्रत्याशी बनाया है। श्रीमाल का कांग्रेस के कई दावेदार विरोध कर रहे हैं। दावेदारों ने भोपाल में उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पार्टी यहां से उम्मीदवार बदल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+