राज्यसभा सांसद की नाराजगी के बाद कार्रवाई, केयर टेकर सस्पैंड, सिटी मजिस्ट्रेट को नोटिस
सागर, 05 जुलाई। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि दे दिन पहले सागर आईं थी, सर्किट हाउस में बगैर पूछे उनका सामान और कपडे दूसरे कमरे में शिफ्ट करने और इसको लेकर उनकी सख्त नाराजगी के बाद अब कलेक्टर ने कार्रवाई की है। सर्किट हाउस के केयर-टेकर को सस्पैंड कर दिया गया, वहीं सिटी मजिस्ट्रेट को कारण बताओ नोटिस थमाकर जवाब-तलब किया गया है।

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सागर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने दो दिन पहले राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि सागर आई थीं। यहां सर्किट हाउस में उनकी बगैर परमिशन के रूम बदलने और बगैर पूछे उनके कपडे और सामान दूसरे कमरे में शिफ्ट करने को लेकर वे खासी नाराज हो गई थीं। इस मामले में कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
कलेक्टर ने की कार्रवाई, केयर-टेकर निलंबित
कलेक्टर दीपक आर्य ने सर्किट हाउस में 3 जुलाई को राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि के सामान को उनके कमरे से उनकी अनुपस्थिति में अन्य कमरे में शिफ्ट करने तथा सांसद द्वारा नाराजगी व्यक्त करने संबंधी वायरल हुए वीडियो पर सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में विश्राम गृह-एक के केयर-टेकर हरिनारायण कोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बंडा पीडब्ल्युडी में अटैच किया गया है। कलेक्टर दीपक आर्य ने केयर-टेकर हरिनारायण कोरी के कृत्य को निर्धारित प्रोटोकॉल के विरूद्ध पाया, जो कि घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है।












Click it and Unblock the Notifications