बड़ा हादसा : सीधी की कार सिहोरा के पास पुलिया से नीचे गिरी, पति पत्नी और पुत्र की मौत
Car Accident In Jabalpur : एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। ताजा मिली जानकारी के अनुसार कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं सभी मृतक सीधी ज़िले के निवासी बताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक भयानक हादसा हुआ है, जिसमे एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। ताजा मिली जानकारी के अनुसार कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं सभी मृतक सीधी ज़िले के निवासी बताए जा रहे हैं। हालाँकि अभी तक मृतकों का नाम पता नही चल सका हैं। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतको के शव निकलवा कर सिहोरा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
Recommended Video

पति पत्नी और पुत्र की दर्दनाक मौत
बता दें कि जबलपुर के सिहोरा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 में बड़ी पुल ग्राम बरगी के पास आज दोपहर कटनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर पुलिया की बाउंड्री से टकराते हुए नीचे नहर में जा गिरी। कार के पलटते ही उसमें सवार तीन लोग दूर जागे गिरे। जिनमे से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
वही एक घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने घायल को भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक सीधी जिले के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतको के शव को निकलवा कर सिहोरा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पति पत्नी और पुत्र की इस दुर्घटना में मौत हुई है। जिसमे पुत्र गंभीर था और उसने अस्पताल पहुंचते समय दम तोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications