Ruk Jana Nahi: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं में फेल हो सकते हैं पास, इस डेट से भरें रुक जाना नहीं परीक्षा फॉर्म

Ruk Jana Nahi Exam Date 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं में करीब 5.60 लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं। फेल छात्रों की संख्या कक्षा 10वीं में 2 लाख 15 हजार 411 और 12 वीं में 02 लाख 2 हजार 142 है। अब इन बच्चों के लिए एमपी बोर्ड की ओर से एक बड़ी खुशखबरी आई है।

दरअसल एमपी बोर्ड परीक्षा में फेल हुए सभी विद्यार्थियों को 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत मौका दिया जा रहा है। ताकि ये बच्चे फिर से पास हो सकें। योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को 5 मई तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने होंगे। परीक्षा में पेपर एमपी बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार ही होंगे।

Ruk Jana Nahi Exam Date

आपको बता दें कि फेल छात्रों के लिए मध्य प्रदेश राज्य ओपन बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। यह दोनों कक्षाओं के लिए होगी। इसके लिए 12वीं में 1 से अधिक और 10वीं में 2 से अधिक विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जबकि 12वीं में 1 और 10वीं में 2 विषयों में फेल विद्यार्थी एमपी बोर्ड द्वारा ली जाने वाली पूरक या सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं।

कब होगी परीक्षा
10 वीं में 2 विषयों में फेल करीब सवा लाख विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री में माना गया है। यह परीक्षा 10 जून को होगी। वहीं, 12वीं में करीब 1 लाख छात्रों को को पूरक की पात्रता प्रदान की गई है। यह परीक्षा 8 जून को आयोजित की जाएगी।

दिसंबर में दूसरा मौका
10वीं और 12वीं में फेल विद्यार्थी 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत मई की परीक्षा में भी पास नहीं हुए तो भी उन्हें 1 और मौका दिया जाएगा। दिसंबर में उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा। जो विद्यार्थी मई की परीक्षा में पास हो जाएंगे, वे 11वीं में नियमित प्रवेश ले सकेंगे। जबकि दिसंबर की परीक्षा में पास होने वाले बच्चे अगली परीक्षा प्राइवेट या ओपन स्कूल बोर्ड से दे सकेंगे। वे नियमित छात्र के रूप में नहीं पढ़ पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+