खुमानगंज में कैंसर की दहशत, 8 की मौत, युवाओं में भी फैल रहा कैंसर, टीमें जांच में जुटीं
Bundelkhand में Tikamgarh जिले का खुमानगंज गांव आजकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में बताया जा रहा है। यहां बीते दिनों एक के बाद एक 8 कैंसर मरीजों की मौत हो गई थी। इसके बाद अफवाह उड़ गई यहां कैंसर का संक्रमण फैल गया है, गांववाले दहशत में आ गए और गांव में लोग कैंसर बीमारी को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। इधर सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला यहां डेरा डाले हुए है और घर-घर जाकर जांच कराई जा रही है।

यहां पूर्व से कैंसर के कई मरीज मौजूद थे
स्वास्थ्य विभाग से दी जा रही जानकारी पर नजर डाले तो बीते 2 साल के रिकार्ड में देखा जाए तो खुमानगंज गांव में करीब 8 लोगो की मौत तमाम प्रकार के कैंसर के कारण हो चुकी है। वर्तमान में इस गांव में अभी भी 7 लोग कैंसर से पीड़ित मौजूद हैं। जिससे लोगो की चिंता होना लाजमी है। इस गांव के लोग काफी भयभीत देखे जा रहे है।

परीक्षण के साथ जागरुक भी कर रहा स्वास्थ्य विभाग
खुमानजंग गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा जमा लिया है। कैंसर को लेकर लोगों की जांच की जा रही है तो लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। गांव में जो पूर्व से कैंसर पैसेंट हैं उनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है, उन्हें कैंसर होने के कारणों की जांच और कारणों को खंगाला जा रहा है।

तालाब, नदी और खानपान में तलाश रहे कैंसर के कारण
गांव वालों की आशंका को लेकर विभाग भी असमंज में आ गया है। ग्रामीणों के कहे अनुसार यहां के प्रमुख जलस्रोत नदी, तालाब और अन्य स्रोतों के पानी की सैंपलिंग कराकर लैब में जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। इधर गांव में खानपान और खाद्य सामग्रियों तक के सैंपल लिए जा रहे हैं। बता दें कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार जो मरीज कैंसर से खत्म हुए हैं या जो कैंसर रोगी हैं उनमें 20 साल 50 उम्र के अधिकांश मरीज है। स्वास्थ्य विभाग ने तीन टीमों को गांव में तैनात किया है। प्राथमिक रिपोर्ट की माने तो लोगों को सबसे ज्यादा मुंह, लीवर और ब्रेस्ट कैंसर सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications