हॉल में नहीं लगी थी राजमाता सिंधिया की फोटो, बैठक छोड़कर चली गई कैबिनेट मंत्री यशोधरा

भोपाल। मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भाजपा की अहम बैठक में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की फोटो नहीं दिखने पर नाराज हो गईं। सिंधिया भाजपा की बैठक छोड़कर चली गईं। पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद नेता यशोधरा सिंधिया को फोन मिलाकर उन्हें मनाते रहे। हालांकि बाद में आनन-फानन में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की फोटो रखी गई।

Cabinet Minister Yashodhara Raje Scindia left BJP meeting

25 सितंबर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता का महाकुंभ के लिए शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा करनी थी। बैठक में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू ही हुआ था कि यहां विवाद की स्थिति बन गई। मंच पर पार्टी के नेताओं की तस्वीर तो लगाई गई थी, परंतु राजमाता सिंधिया की तस्वीर नहीं थी। इसी बात पर यशोधरा नाराज हो गईं और बैठक छोड़कर चली गईं।

उनका कहना था कि राजमाता ने पार्टी को यहां तक पहुंचाने में काफी मेहनत की, लेकिन पार्टी ने उन्हें भुला दिया। नाराज यशोधरा को संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने मनाने की काफी कोशिश की लेकिन यशोधरा नहीं मानी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तुरंत राजमाता की तस्वीर लगाई, हालांकि तब तक यशोधरा जा चुकी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+