Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: इस जिले में करोड़ों की लागत से बन रहा बायपास, सफर होगा आसान

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के नगरीय क्षेत्रों में आवागमन का दबाव कम करने एवं यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 24 मार्च 2023 को 04 स्थानों पर 32 किमी बायपास निर्माण के लिए 467 करोड़ 93 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।

सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के प्रयासों से खरगोन जिले को यह सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर द्वारा बायपास निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

Indore

बायपास निर्माण किया जाएगा

लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि कसरावद, सैलानी, खरगोन एवं बिस्टान में टू-लेन विथ पेव्हड शोल्डर्स में 10 मीटर चौड़ाई के बायपास निर्माण के लिए कुल 467 करोड़ 93 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से 11.90 किमी लंबाई का कसरावद बायपास, 2.10 किमी लंबाई का सैलानी बायपास, 15.95 किमी लंबाई का खरगोन बायपास एवं 2.00 किमी लंबाई का बिस्टान बायपास निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इन बायपासों में कुंदा नदी पर मेजर ब्रिज का निर्माण एवं 09 अन्य माइनर ब्रिजों का निर्माण शामिल है। बायपास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होते ही 31 दिसंबर 2024 से निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

4 स्थानों पर बायपास निर्माण

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि, जिले के इन 04 स्थानों पर बायपास निर्माण का कार्य लगभग 20 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। बायपास निर्माण का कार्य 30 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बायपास निर्माण कार्य प्रारंभ होने के उपरांत क्षेत्रीय अधिकारी, भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भोपाल के निर्देश के अनुसार खरगोन बायपास का 6.3 किमी. हिस्सा जो रा.रा. कं.-347-बी खण्डवा खरगोन-जुलवानिया मार्ग का हिस्सा भी है एवं जिसका निर्माण कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाना स्वीकृत किया गया है, 25 मार्च 2025 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इकाई खण्डवा को हस्तांतरित किया गया है। यह हिस्सा खरगोन कसरावद मार्ग एवं खण्डवा खरगोन मार्ग के मध्य का है। इस निर्माण के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इकाई खण्डवा द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

खरगोन जिले में इन 04 स्थानों पर बायपास मार्ग बन जाने से भारी वाहनों को शहरों में नहीं आना पड़ेगा। इससे शहरों में यातायात का दबाव कम होगा और दुर्घटनाएं भी कम होगी। बायपास के बनने से आमजन को आवागमन की अच्छी सुविधा सुलभ हो जाएगी।

ये भी पढे़- MP News: इन परिवारों को मिलेगी सौगात, 600 करोड़ की राशि वितरित करेगी मोहन सरकार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+