खुले में शौच के लिए जाने वालों के लोटे चोरी कर रही है 'वानर सेना'

'खुले में शौच के लिए जाने वाले ज्यादातर लोग इस वजह से शर्म के मारे भाग जाते हैं। हालांकि माहौल थोड़ा बदला है लेकिन फिर भी कुछ लोग सहयोग करने को तैयार नहीं हैं।'

नई दिल्ली। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए बुंदेलखंड के बच्चों ने एक खास मुहिम शुरू की है। मध्य प्रदेश के सागर जिले के 250 स्कूलों के बच्चे खुले में शौच करने वालों को ऐसा सबक सिखा रहे हैं कि वे शायद ही दोबारा ऐसा करने की सोचें।

train gtrack

बुंदेलखंड 'वानर सेना' के नाम से मशहूर ये ग्रुप सागर जिले में सक्रिय हैं। 6 से 16 साल की उम्र के बच्चे हर रविवार सुबह घर से निकलकर खुले में शौच के लिए जाने वालों के लोटे और डिब्बे चुरा लेते हैं।

नगर निगम कमिश्नर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, 'खुले में शौच के लिए जाने वाले ज्यादातर लोग इस वजह से शर्म के मारे भाग जाते हैं। हालांकि माहौल थोड़ा बदला है लेकिन फिर भी कुछ लोग सहयोग करने को तैयार नहीं हैं।'

उन्होंने बताया कि सागर से 22 नगर निगम वार्डों में यह मुहिम कामयाब रही है और उन्हें खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया है। हालांकि जिले में कुल 48 नगर निगम वार्ड हैं और उनसे से कुछ के लोग सहयोग करने को तैयार नहीं हैं और खुले में ही शौच के लिए जाते हैं। कमिश्नर ने कहा कि उनकी योजना है कि इन वार्डों को भी 31 दिसंबर तक खुले में शौच से मुक्त बना दिया जाए।

बता दें कि साल 2014 में मुंबई में ऐसी ही एक मुहिम खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ शुरू हुई थी। शहर को स्वच्छ रखने के लिए शुरू हुई इस मुहिम में खुले में पेशाब करने वालों पर पानी की बौछार की जाती थी और इसका वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+