MP News Budget: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, भत्ते बढ़े, किसानों को दूध पर बोनस, युवाओं को 3 लाख रोजगार
MP News: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इसमें 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है, जिसे सातवें वेतन आयोग के अनुसार संशोधित किया जाएगा। यह बदलाव 13 साल बाद किया जा रहा है।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसे उन्होंने "जीरो वेस्ट बजट" करार दिया, जिसका मतलब है कि हर विभाग को उतनी ही राशि आवंटित की गई है, जितनी वह खर्च कर सकेगा। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 15% अधिक है, लेकिन इसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया है।

बजट की बड़ी घोषणाएं
- किसानों के लिए राहत: दुग्ध संघ को दूध सप्लाई करने वाले किसानों को 5 रुपये प्रति लीटर बोनस मिलेगा।
- नए रोजगार: बजट में 39 नए औद्योगिक क्षेत्रों में 3 लाख नए रोजगार सृजित करने की बात कही गई है।
- कोई नया टैक्स नहीं: सरकार ने इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया है और न ही पुराने टैक्सों में कमी की गई है।
- महिला सशक्तिकरण: चुनाव में गेमचेंजर रही लाड़ली बहना योजना का बजट 18,984 करोड़ से घटाकर 18,669 करोड़ कर दिया गया है। हालांकि, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ने की घोषणा की गई है।
- छात्रों के लिए योजनाएं: लैपटॉप योजना के लिए 220 करोड़ और साइकिल योजना के लिए 215 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- स्वास्थ्य सुविधा: गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सीएम केयर योजना शुरू की जाएगी।
- आयुर्वेदिक चिकित्सा: प्रदेश में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल खोले जाएंगे।
- गोशालाओं को सहायता: गायों के आहार के लिए सहायता राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति दिन कर दी गई है।
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- बड़े शहरों के विकास पर जोर: भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों को मेट्रोपॉलिटन एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा।
बजट भाषण में वित्त मंत्री की कविता
- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 1 घंटे 32 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा और शुरुआत एक कविता से की:
- "यही जुनून, यही एक ख्वाब मेरा है, वहां चिराग जला दूं जहां अंधेरा है..."
नई नौकरियों की घोषणा नहीं, लेकिन उद्योगों में रोजगार के अवसर
इस बजट में नई सरकारी नौकरियों की घोषणा नहीं हुई, लेकिन राज्य में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे 3 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
क्या नहीं हुआ इस बजट में?
- नई सरकारी नौकरियों की कोई घोषणा नहीं की गई।
- लाड़ली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन बजट घटा दिया गया।
- पुराने टैक्स कम नहीं किए गए।












Click it and Unblock the Notifications