Budget 2024: व्यापारी महासंघ की उम्मीदें, टैक्स में छूट, उद्योगों में व्यवस्था की जरूरत
Budget 2024: केंद्र का अंतरिम बजट पेश होने जा रहा है। इस बजट से मध्य प्रदेश के व्यापारियों को जहां सरकार से नई सुविधाओं की उम्मीद है तो वहीं रहता की भी आस की जा रही है।
कारोबारी के मुताबिक व्यापार को बेहतर बनाने के लिए प्रावधान किए जाने चाहिए टैक्स में छूट से लेकर जीएसटी के सरलीकरण और नए उद्योगों को विकसित करने के लिए प्रावधान की उम्मीद की जा रही है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र सरकार का बजट प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण यह बजट अंतरिम बजट होगा। बजट से उम्मीदों पर कोलर व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी ने जनता की बात रखते हुए अपनी प्रक्रियाएं दी हैं। उनके मुताबिक छोटे व्यापारियों को राहत दी जानी चाहिए इसके लिए टैक्स का बोझ कम हो तो बेहतर है।
कोलार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को इस बार अपने बजट में व्यापारियों को भी आयुष्मान चिकित्सा योजना का लाभ देना चाहिए। इस योजना में व्यापारियों और उनके परिजनों को भी स्वास्थ्य सुविधा देते हुए 5 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करना चाहिए।
सरदार सिंह पटेल कोषाध्यक्ष ने कहां की जीएसटी में आने वाली परेशानियां अभी काम नहीं हुई है। इसको और सरल करना चाहिए। जीएसटी की जटिलता से व्यापारियों को कारोबार में परेशानी हो रही है। साथ ही आयकर में छूट पढ़नी चाहिए।
हेमंत पापनानी व्यापारी महासंघ के अनुसार सरकार को देश के हर वर्ग के व्यापारी को टैक्स में छूट देनी चाहिए। कोरोना के बाद ऑनलाइन मार्केटिंग शुरू होने के कारण बाजार में ग्राहक की कमी हो गई है। लोग घर बैठकर खरीदारी कर रहे हैं। इसे बढ़ाने के लिए टैक्स में छूट देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications