Betul News: साली से शादी करने को लेकर जीजा का पत्नी से हुआ विवाद, शराब के नशे में बच्चे को रोड पर पटका
Betul News: मामला मध्य प्रदेश के बैतूल का है, जहां डहर गांव अपने जीजा के घर आई महिला का अपने शराबी पति से विवाद हो गया और विवाद की वजह यह थी की महिला का पति उसकी बहन मतलब अपनी साली के साथ भी शादी करना चाहता था।
इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया और शराबी पति ने अपने ही 7 माह के मासूम बालक को गुस्से में सीमेंट रोड पर पटक दिया जिसमें बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमपुर क्षेत्र के गदाखार गांव की रहने वाली महिला डहर गांव अपने जीजा के घर आई हुई थी जहां सुखवंती और उसका पति दुर्गेश का घर में विवाद शुरू हो गया सुखवंती का पति दुर्गेश शराब के नशे में था और उसका कहना था कि वह सुखवंती की बहन से भी शादी करना चाहता है और उसे भी साथ में रखना चाहता है।
इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया पति दुर्गेश शराब के नशे में था, जिसमें गुस्से में आकर उसने अपने ही 7 माह के मासूम बालक को सीमेंट रोड पर ले जाकर पटक दिया, जिसमें बालक को कान, पैर और कमर में गंभीर चोटे आई हैं। जैसे ही परिजन और गांव वालों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने बालक को गंभीर हालत में उसकी मां के साथ प्राइवेट वाहन की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।

वही बालक की मां सुखवंती ने जानकारी देते हुए बताया है की उसका पति दुर्गेश आए दिन शराब के नशे में विवाद करता है और मारपीट भी करता है वह चाहता है कि मेरी बहन से भी वह शादी कर ले और दोनों को एक साथ रखें उसके पति का कहना है कि वह दोनों को एक साथ रखेगा नहीं तो किसी को भी साथ में नहीं रखेगा इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा बालक का उपचार किया जा रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications